मथुरा (मानवीय सोच) हरियाली तीज के मौके पर मथुरा के बांके बिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी है। वहां हिंडोला उत्सव मनाया जा रहा है। बांके बिहारी मंदिर में स्वर्ण-रजत हिंडोले में ठाकुर बांके बिहारी विराजमान हैं। परम्परा के अनुसार वर्ष में सिर्फ एक बार भी हरियाली तीज के उत्सव पर बांकेबिहारी हिंडोला झूलते हैं। उधर, सहारनपुर के देवबंद में राष्ट्रीय जांच एजेंसी और यूपी एटीएस का छापा पड़ा है। वहां आईएस मॉड्यूल से जुड़े छात्र फारूक को हिरासत में लिया गया है। फारूक के तार कर्नाटक के आईएस माड्यूल से जुड़े बताए जा रहे हैं। चित्रकूट में बीजेपी के प्रशिक्षण शिविर का तीसरा दिन है। यूपी के पूर्व डीजी हेल्थ वेदव्रत पर जांच के आदेश दिए गए हैं। यूपी की पल-पल की अपडेट्स जानने के लिए बने रहिए ‘लाइव हिन्दुस्तान’ के साथ।
