ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

MLC चुनाव में सपा ने चला दांव, अखिलेश ने आदिवासी समाज से प्रत्याशी उतारा

लखनऊ   (मानवीय सोच)  समाजवादी पार्टी ने विधान परिषद उपचुनाव के लिए उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। पार्टी ने कीर्ति कोल को उम्मीदवार बनाया है। वह एक अगस्त को नामांकन करेंगी। कीर्ति मिर्जापुर की छानबे विधानसभा से पहले प्रत्याशी रह चुकी हैं। वह आदिवासी समाज की है।

विधान परिषद के दो सदस्य अहमद हसन जिनका कार्यकाल 30 जनवरी 2027 तक था, 20 फरवरी 2022 को निधन हो जाने और ठाकुर जयवीर सिंह जिनका कार्यकाल 5 मई 2024 तक था, 24 मार्च 2022 को त्यागपत्र दे दिए जाने के कारण यह सीटें रिक्त हो गई थीं। इन सीटों पर उप चुनाव हो रहे हैं।एक अगस्त को नामांकन की अंतिम तिथि है। दो अगस्त को नामांकन पत्रों की जांच होगी। चार अगस्त तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। 11 अगस्त को सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। मतदान के ठीक बाद मतों की गणना होगी।

भाजपा ने इन्हें बनाया उम्मीदवार
भाजपा ने धर्मेंद्र सिंह सैंथवार को उम्मीदवार बनाकर जहां एक ओर क्षेत्रीय पदाधिकारियों की हौसलाफजाई की है, वहीं गोरखपुर क्षेत्र में पिछड़े वर्ग की प्रमुख सैंथवार जाति के मतदाताओं को साधने की भी कोशिश की है। इसी तरह प्रयागराज निवासी निर्मला पासवान को उम्मीदवार घोषित कर महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ाने के साथ दलित वर्ग को भी संदेश देने की कोशिश की है। विधानसभा में भाजपा गठबंधन के  273 विधायक हैं।

Scroll to Top