ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

जबलपुर के अस्पताल में लगी भीषण आग, 10 लोगों की मौत

जबलपुर (मानवीय सोच) जबलपुर शहर के न्‍यू लाइफ स्‍पेशिलि‍टी अस्‍पताल में आग लगने से कई लोगों के हताहत होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि इस अगलगी में 10 लोगों की मौत की सूचना है। इस अगलगी में करीब आधा दर्जन से ज्यादा लोग झुलस भी गए हैं। अपुष्‍ट सूत्रों के अनुसार इस आग में कई मरीज जिंदा ही जल गए हैं। एक अन्य  कड़ी मशक्‍कत के बाद फायर ब्रि‍गेड ने आग पर काबू पा लिया है। आग लगने से अस्‍पताल में अफरातफरी का माहौल काफी देर तक बना रहा।

जबलपुर सीएसपी अखिलेश गौर ने मीडिया को जानकारी दी है और कि अब तक 4 लोगों की पुष्टि की है। उन्होंने बताया है कि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि यह आग काफी भयानक थी। रेस्क्यू के लिए गई हमारी चार टीम भी अस्पताल के अंदर फंस गई थी। आग लगने की वजह शॉट सर्किट हो सकती है। इधर राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मृतकों के परिजनों के लिए 5 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है।

कुछ प्रत्‍यक्षदर्शियों के हवाले से मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि करीब 7 लोगों के शव को अस्‍पताल से निकाला गया है, जिसे उन्होंने अपनी आंखों से देखा है। अब तीन अन्य लोगों के मौत की भी खबर है। अस्‍पताल में कितने मरीज भर्ती थे इसकी जानकारी अभी नहीं मिल सकी है। इस अस्‍पताल में करीब 100 लोगों का स्‍टाफ है। हालांकि कुल कितनी मौतें हुई हैं उसपर अभी संशय बना हुआ है। कहा जा रहा है कि हताहतों की संख्या अभी बढ़ सकती है।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि इस घटना का पता उस वक्त चला जब कुछ लोग दमोह नाका से निकल रहे थे और उन्होंने अस्पताल में आग देखी। लोगों ने उस वक्त चीख-पुकार भी सुनी। इसके बाद इन लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और फायरब्रिगेड को दी। लेकिन आग इतनी भीषण थी कि जब तक फायरब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंचती, तब तक आग चारों तरफ फैल गई थी।

कहा जा रहा है कि आग इतनी भयानक थी कि फायर ब्रिगेड के जवान उसे काबू नहीं कर पा रहे थे। अस्पताल में बिजली का कनेक्शन काटा गया। जिसके बाद इस भयानक आग पर काबू पाई जा सकी है।

Scroll to Top