ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

संजय राउत को नहीं मिली राहत, 4 अगस्त तक ED की कस्टडी में रहना होगा

मुंबई (मानवीय सोच) शिवसेना सांसद संजय राउत को पात्रा चॉल स्कैम में राहत नहीं मिली। कोर्ट में सुनवाई के बाद उन्हें चार अगस्त तक की रिमांड पर भेज दिया गया। ईडी ने कोर्ट से आठ दिन की रिमांड मांगी थी, लेकिन वह चार अगस्त तक ईडी की हिरासत में रहेंगे। गौरतलब है कि कल शाम को ईडी ने संजय राउत को उनके घर से हिरासत में लिया था। इसके बाद करीब आधी रात को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। आज सुबह मेडिकल कराने के बाद ईडी उन्हें लेकर कोर्ट पहुंची जहां काफी देर तक सुनवाई होती रही। वहीं ईडी का कहना है कि संजय राउत जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं।

उद्धव ठाकरे ने लिया संजय राउत का पक्ष
वहीं आज सोमवार को महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने संजय राउत का खुलकर समर्थन किया। उन्होंने संजय राउत को असली शिवसैनिक और बालासाहेब का असली सिपाही बताया। इस दौरान उद्धव ने भाजपा को जमकर खरी-खोटी सुनाई। उद्धव ने कहा कि संजय राउत उनके सामने झुके नहीं। इससे पहले उद्धव ठाकरे संजय राउत के घर भी पहुंचे थे और उनके परिवार से मुलाकात भी की थी।

कल रात हुई थी गिरफ्तारी
बता दें कि ईडी ने रविवार रात को शिवसेना सांसद संजय राउत को गिरफ्तार किया था। यह गिरफ्तारी 1,200 करोड़ रुपए के पात्रा चॉल घोटाला मामले में की गई है। इससे पहले ईडी ने संजय के घर करीब 17 घंअे की तलाशी ली थी। इस दौरान पूछताछ भी की गई थी। वहीं ईडी द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद संजय राउत भगवा गमछा लहराते हुए बाहर निकले थे। इसके अलावा वह अपनी कार में सवार होकर बेहद स्टायलिश अंदाज में ईडी दफ्तर पहुंचे थे। इससे पहले उनके घर पर काफी इमोशनल माहौल हो गया था। एक वीडियो में दिखा था कि घर से निकलने से पहले संजय की मां ने उनकी आरती उतारी थी।

 

Scroll to Top