ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

काशी विश्वनाथ में उमड़ी भीड़, दशाश्वमेध घाट पर गंगा स्नान पर रोक

वाराणसी (मानवीय सोच) सावन के तीसरे सोमवार पर वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में कांवरियों और आम भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी है। हर तरफ बम बम गूंज रहा है। पिछली बार जहां रात दस बजे तक पांच लाख भक्तों ने दर्शन किया था। इस बार शाम छह बजे ही यह संख्या पहुंचती दिखाई दी है। भारी भीड़ के कारण वाराणसी के मुख्य घाट दशाश्वमेध पर स्नान पर रोक लगा दी गई है।

काशी विश्वनाथ मंदिर में पहले दो सोमवार की अपेक्षा  अधिक भक्तों का आगमन हुआ है। दोपहर तीन बजे तक ही साढ़े चार लाख श्रद्धालु काशी विश्वनाथ के दरबार में पहुंच चुके थे। सुबह नौ बजे तक करीब डेढ़ लाख लोग दर्शन कर चुके थे।

मौसम में बदलाव को भी भारी भीड़ का कारण माना जा रहा है। पहले दो सोमवार धूप और गर्मी ने कदम रोके थे। अब रुक रुक कर हो रही बारिश का क्रम आधीरात से ही जारी है। कभी हल्की फुहार तो कभी तेज बूंदाबांदी के बीच भक्तगण बाबा के नाम का जयघोष करते दरबार की ओर बढ़ते रहे। गंगाद्वार की ओर से मंदिर में प्रवेश बंद कर दिए जाने के कारण भीड़ का पूरा दबाव सड़क पर दिखाई दे रहा है।

कोतवालपुरा से लगी कतार बांसफाटक, गोदौलिया, दशाश्वमेध से वापस लौट कर गिरजाघर तक पहुंच गई थी। गंगा के लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण दूसरे सोमवार से ही गंगाद्वार का मार्ग कांवरियों सहित सभी दर्शनार्थियों के लिए बंद कर दिया गया है। गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ने के कारण दशाश्वमेध घाट पर कांवरियों को स्नान करने से रोक दिया गया। सभी कांवरियों को गंगा स्नान के लिए अस्सी घाट भेजा जा रहा है।

Scroll to Top