ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

अमित शाह के नाम पर बीजेपी नेता पर 2 करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी का आरोप

नई दिल्ली  (मानवीय सोच) बीजेपी नेता और रेलवे पैसेंजर सर्विस कमेटी के चैयरमैन और उनके बेटों पर गृहमंत्री अमित शाह  के नाम पर 2 करोड़ रुपये की ठगी का आरोप है. इसके मुताबिक 100 करोड़ रुपये में रेलवे के अलावा कईं और प्रॉजेक्ट देने की डील हुई थी. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इस मामले में केस दर्ज किया है. मुंबई के बड़े कारोबारी का आरोप है कि बीजेपी नेता और रेलवे पैसेंजर सर्विस कमेटी के चेयरमैन रमेश चन्द्र रत्न और उनके बेटे बृजेश रत्न ने रेलवे के अलावा कई और प्रोजेक्ट दिलवाने के नाम पर उनसे 100 करोड़ की डील की और 2 करोड़ रुपये एडवांस ले लिए. बाद में पता चला कि उनके साथ ठगी हुई है.

शिकायतकर्ता ने कहा कि मेरे पास राहुल शाह और अनीश बंसल का बजे फोन आया और कहा कि भाईसाहब काम आपका हो जाएगा, आप 2 करोड़ रुपये का टोकन लेकर कुशक रोड आ जाओ, जहां अगले एक घण्टे में ये गृहमंत्री साहब को कॉल करेंगे. शिकायतकर्ता के मुताबिक वो होटल कारोबार में है और रेलवे में भी काम करना चाहता था.

शिकायतकर्ता की मुलाकात राहुल शाह और अनीस बंसल से हुई. उन्‍होंने बताया कि दोनों ने इसी साल 27 मार्च को ब्रजेश रत्न ने मिलने के लिए लुटियन दिल्ली के कुशक रोड के एक बंगले में बुलाया. साथ ही कहा कि इनका गृहमंत्री अमित शाह और उनके बेटे के साथ रोज का उठना बैठना है.

इसके बाद 28 मार्च को रेलवे के 28 प्रोजेक्ट दिलवाने के नाम पर बृजेश रत्न ने 100 करोड़ की डील की. आरोप है कि दो करोड़ रुपये एडवांस लेकर उसी रात अमित शाह से बात कराने का वादा किया गया. ये भी कहा गया कि उनकी इतनी पहुंच है कि किसी को राज्यसभा सांसद और गवर्नर भी बना सकते हैं, लेकिन न तो कारोबारी का काम हुआ और न पैसे मिले.

शिकायतकर्ता ने कहा कि मेरे पास कोई चारा नहीं बचा था. फिर मेरे एक मित्र हैं, उनके सहयोग से मैं 9, कृष्ण मेनन मार्ग पहुंचा क्योंकि गृहमंत्री अमित शाह के नाम पर पैसे उगाहे गए हैं. ब्रजेश रत्न ने ये बताया था कि 2 करोड़ तो साहब के पास आगे चले गए हैं, आप वहां जाकर अपने पैसे ले आओ और 3 करोड़ और दे दो, क्योंकि मेरी बात खराब हुई है. फिर मैंने वहां शिकायत दी उसके बाद स्पेशल सेल ने केस दर्ज किया.

इस मामले में जब हमने रमेश चन्द्र रत्न के बारे में पता किया तो पता चला कि वो रेलवे बोर्ड के चैयरमैन नहीं बल्कि रेलवे पैसेंजर सर्विस कमेटी के चैयरमैन हैं. रमेश चन्द्र रत्न कैमरे पर तो नहीं आए लेकिन उन्होंने फोन पर बताया कि मैं बीजेपी जुड़ा हूं, मेरा जीवन शीशे की तरह साफ है. पुलिस जांच कर रही है, जांच में सब साफ हो जाएगा.

उन्‍होंने कहा कि हम रमेश रत्न के घर भी गए ये उनकी सरकारी कोठी है, जहां हमें बाउंसरों के अलावा कोई नहीं मिला.

शिकायतकर्ता के मुताबिक आरोपी उसे बार बार धमका भी रहे थे. उनके साथ ठगी अमित शाह के नाम पर हुई थी, इसलिए वो 9 जून को अपनी शिकायत लेकर सीधा अमित शाह के घर गए. उनके दफ्तर से तुरंत दिल्ली पुलिस को कार्रवाई के लिए कहा गया. फिर एक जुलाई को दिल्ली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश के तहत केस दर्ज किया गया. हालांकि इस मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है.

Scroll to Top