ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

जवाहिरी के बाद अल कायदा की कमान संभाल सकता है सैफ अल-आदेल,

(मानवीय सोच) अमेरिका ने मंगलवार को कहा कि उसने अल कायदा नेता अयमान अल-जवाहिरी को मार गिराया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि उनकी सेना ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में ड्रोन हमले में जवाहिरी को मार गिराया। 2011 में इसके संस्थापक ओसामा बिन लादेन के मारे जाने के बाद से यह आतंकवादी समूह के लिए सबसे बड़ा झटका है। राष्ट्रपति जो बाइडन ने एक टेलीविजन संबोधन में कहा, ‘‘न्याय हुआ और यह आतंकवादी मारा गया।’’ अमेरिका पर 9/11 को हुए हमलों की साजिश अल-जवाहिरी और ओसामा बिन-लादेन ने मिलकर रची थी।

सैफ अल-आदेल हो सकता है अल कायदा का अगला चीफ

2011 में बिन लादेन के मारे जाने के बाद से जवाहिरी अल कायदा का उत्तराधिकारी बना और तब से इसका आतंकी संगठन का नेतृत्व कर रहा था। अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या जवाहिरी की हत्या के बाद आतंकी समूह खत्म हो जाएगा या फिर से कोई इसकी कमान संभालने के लिए आगे आएगा? एक नाम है जो जवाहिरी की जगह ले सकता है। यह है सैफ अल-आदेल

मिडिल ईस्ट इंस्टीट्यूट के अनुसार, सैफ अल-आदेल जवाहिरी का उत्तराधिकारी बनने की कतार में सबसे आगे खड़ा है। अमेरिकी खुफिया एजेंसियों के अनुसार, आदेल मिस्र की सेना का पूर्व अधिकारी है। वह अल कायदा का संस्थापक सदस्य है। आदेल 1980 के दशक में अल कायदा के पूर्ववर्ती आतंकी समूह मकतब अल-खिदमत में शामिल हुआ था। इसी दौरान वह ओसामा बिन लादेन और अयमान अल-जवाहिरी से मिला। इनके साथ मिलकर आदेल उनके एक अन्य आतंकी समूह मिस्र इस्लामी जिहाद (ईआईजे) में शामिल हो गया। उसने 1980 के दशक में अफगानिस्तान में रूसी सेना से भी लड़ाई लड़ी थी।

सैफ अल-आदेल कभी ओसामा बिन लादेन का सुरक्षा प्रमुख भी था। 2001 से वह एफबीआई की मोस्ट वांटेड लिस्ट में हैं, और उसके बारे में जानकारी देने वाले के लिए 10 मिलियन डॉलर का ईनाम रखा गया है। अल-आदेल को लेकर अमेरिकी एजेंसी का कहना है कि उसे “अमेरिका के नागरिकों को मारने, हत्या करने” के चलते मोस्ट वांटेड की लिस्ट में रखा गया है।

“ब्लैक हॉक डाउन” के बाद से आदेल की तलाश में है अमेरिका

एबीसी न्यूज की एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी सेना 1993 से सैफ अल-आदेल की तलाश कर रही है। दरअसल 29 साल पहले सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में अमेरिकी सेना ने हेलीकॉप्टरों से घात लगाकर हमले किए थे। इस घटना को “ब्लैक हॉक डाउन” के नाम से जाना जाता है जिसमें 18 अमेरिकी मरे थे। उस समय अल-आदेल 30 वर्ष का था। अक्टूबर 1993 में, अमेरिकी सैनिकों ने सोमाली राजधानी मोगादिशु में विनाशकारी छापेमारी की थी। उनका उद्देश्य ताकतवर सोमाली सरदार, जनरल मोहम्मद फराह एडेड के प्रमुख सहयोगियों को पकड़ना था। लेकिन अमेरिकी सेना को एडेड की मिलिशिया सेना से भयंकर प्रतिरोध का सामना करना पड़ा। दो अमेरिकी ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टरों को मार गिराया गया जिनमें कई अमेरिकी मारे गए थे।

कई समाचार आउटलेट्स का कहना है कि ओसामा बिन लादेन की मौत के बाद से अल-आदेल एक महत्वपूर्ण रणनीतिकार के रूप में उभरा है। हालांकि, मिडिल ईस्ट इंस्टिट्यूट ने कहा है कि ईरान में उसकी उपस्थिति के कारण उसे आतंकवादी समूह का प्रमुख बनाना जटिल होगा। वह “ब्लैक हॉक डाउन” घटना के बाद से ईरान में ही रह रहा है।

 

Scroll to Top