ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

एशिया कप 2022 के पूरे शेड्यूल का ऐलान

नई दिल्ली  (मानवीय सोच) शेड्यूल का ऐलान आखिरकार हो गया है। इसी महीने के आखिर में शुरू हो रहे एशिया कप के शेड्यूल का ऐलान एशियन क्रिकेट काउंसिल यानी एसीसी के चेयरमैन जय शाह ने किया है। जय शाह ने मंगलवार 2 अगस्त की शाम को टी20 फॉर्मेट में होने वाले एशिया कप 2022 के शेड्यूल का ऐलान किया है। भारतीय टीम का पहला मुकाबला रविवार 28 अगस्त को पाकिस्तान के खिलाफ है।

एशियन क्रिकेट काउंसिल के चेयरमैन और बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने ट्वीट करते हुए लिखा है, “इंतजार आखिरकार खत्म हो गया, क्योंकि एशियाई वर्चस्व की लड़ाई 27 अगस्त को शुरू हो रही है और 11 सितंबर को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। एशिया कप का 15वां संस्करण आईसीसी टी20 विश्व कप से पहले आदर्श तैयारी का काम करेगा।” इस टूर्नामेंट में कुल 6 टीमें हिस्सा लेने वाली हैं।

भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका और अफगानिस्तान के अलावा एक टीम क्वालीफायर के जरिए एशिया कप 2022 का हिस्सा होगी। एशिया कप के इस सीजन की मेजबानी श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड के पास है, लेकिन ये टूर्नामेंट यूएई में खेला जाएगा। एसीसी ने इस टूर्नामेंट के लिए दुबई और शारजाह को चुना है, जहां 16 दिन में फाइनल समेत कुल 13 मुकाबले खेले जाने हैं।

भारतीय टीम के मैचों की बात करें तो पहले मुकाबले में टीम इंडिया 28 अगस्त को पाकिस्तान से दुबई में भिड़ेगी, जबकि इंडिया का दूसरा मुकाबला क्वालीफायर टीम से होगा। ये मैच दुबई में 31 अगस्त को खेला जाएगा। ग्रुप फेज में सिर्फ दो ही मैच भारत को खेलने हैं। भारत के ग्रुप में पाकिस्तान और एक अन्य टीम है, जबकि दूसरे ग्रुफ में अफगानिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका की टीम है।

एशिया कप 2022 का पूरा शेड्यूल

पहला मैच – 27 अगस्त – श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान – दुबई
दूसरा मैच – 28 अगस्त – भारत बनाम पाकिस्तान – दुबई
तीसरा मैच – 30 अगस्त – बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान – शारजाह
चौथा मैच – 31 अगस्त – भारत बनाम क्वालीफायर – दुबई
पांचवां मैच – 1 सितंबर – श्रीलंका बनाम बांग्लादेश – दुबई
छठा मैच – 2 सितंबर – पाकिस्तान बनाम क्वालीफायर – शारजाह
सातवां मैच – 3 सितंबर – बी1 बनाम बी2 – शारजाह
आठवां मैच – 4 सितंबर – ए1 बनाम ए2 – दुबई
नौवां मैच – 6 सितंबर – ए1 बनाम बी1 – दुबई
दसवां मैच – 7 सितंबर – ए2 बनाम बी2 – दुबई
11वां मैच – 8 सितंबर – ए1 बनाम बी2 – दुबई
12वां मैच – 9 सितंबर – बी1 बनाम ए2 – दुबई
फाइनल मैच – 11 सितंबर – 1st सुपर 4 बनाम 2nd सुपर 4 टीम – दुबई

 

Scroll to Top