ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

गुजरात चुनाव: आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की

नई दिल्ली  (मानवीय सोच) आम आदमी पार्टी ने गुजरात विधानसभा चुनाव   के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. पहली सूची में 10 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं. उम्मीदवारों में पार्टी के संगठन में अहम जिम्मेदारी निभा रहे नेताओं को मौका दिया गया है. भीमाभाई चौधरी को देवदर, जगमाल वाला को सोमनाथ, अर्जुन राठवा को छोटा उदयपुर से टिकट मिला है. राजकोट दक्षिण से शिवलाल बरसिया, राजकोट रूरल से वशराम सगठिया को टिकट दिया गया है. 

बता दें कि आम आदमी पार्टी में गुजरात चुनावों को लेकर तैयारियां जोरों से चल रही हैं. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सोमवार को गुजरात दौरे पर पहुंचे. उन्होंने विधानसभा चुनावों  के मद्देनजर गुजरात में भी अपनी गारंटी पेश की. केजरीवाल ने कहा कि आज आपको गारंटी दे रहा हूं कि जो कह रहा हूं वह करूंगा. उन्‍होंने कहा कि अगर 5 साल में अपनी बात पूरी ना करें तो धक्के मारकर निकाल दो. दिल्ली के सीएम ने कहा, मैं रोजगार की गारंटी दे कर जा रहा हूं. साथ ही केजरीवाल ने अपने विरोधियों पर भी निशाना साधा. अरविंद केजरीवाल ने अपनी गारंटी पेश करते हुए 5 साल के दौरान हर बेरोजगार को रोजगार देने, रोजगार नहीं मिलने तक 3 हजार रुपये बेरोजगारी भत्ता, 10 लाख सरकारी नौकरियां निकालने, पेपर लीक के लिए सख्‍त कानून और सहकारिता क्षेत्र में नौकरी का सिस्‍टम ठीक कर उसे पारदर्शी बनाने का वादा किया है. 

उन्‍होंने कहा कि आज देखना यह सारे दूसरी पार्टी वाले टीवी चैनल में बैठकर मुझे गाली देने वाले हैं कि ‘केजरीवाल फ्री की रेवड़ी बांट रहा है.’ उन्‍होंने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सारी रेवड़ी अपने दोस्तों को बांटते हैं या स्विस बैंक ले जाते हैं. केजरीवाल जनता में रेवड़ी बांटता है. अभी नया-नया बुंदेलखंड एक्सप्रेस में शुरू हुआ था वह खराब हो गया इसका मतलब उसमें भी फ्री की रेवड़ी बांटी? उन्‍होंने कहा कि अब केवल जनता की फ्री रेवड़ी चलेगी.

Scroll to Top