ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

सीएम योगी की हिन्‍दू युवा वाहिनी में बड़ा फेरबदल, प्रदेश कार्यकारिणी समेत सभी जिलों की इकाइयां भंग

लखनऊ  (मानवीय सोच)  सीएम योगी आदित्‍यनाथ के दो दिवसीय गोरखपुर दौरे के बीच उनके संगठन हिन्‍दू युवा वाहिनी में बड़े फेरबदल की खबर सामने आई है। वाहिनी की प्रदेश कार्यकारिणी समेत संभाग, विभाग और सभी जिलों की इकाइयों को तत्‍काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है।

प्रदेश प्रभारी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि जल्‍द ही इकाइयों का पुनर्गठन किया जाएगा। उन्‍होंने बताया कि लम्‍बे समय से संगठन में इकाइयों का पुनर्गठन नहीं हुआ था। इसी उद्देश्‍य से इन्‍हें भंग किया गया है।

वैसे वाहिनी में इस फेरबदल के पीछे संगठन को नई उर्जा से लबरेज करने की योजना बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि मिशन-2024 से पहले पूर्वी से लेकर पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश तक हिन्‍दू युवा वाहिनी नए कार्यकर्ताओं की नई टीम बनाने की तैयारी में है।

हिन्‍दू युवा वाहिनी के संस्‍थापक सीएम योगी आदित्‍यनाथ हैं। इसका गठन 2002 में योगी आदित्‍यनाथ ने सांसद रहते किया था। 2022 के चुनाव में वाहिनी ने पूरी ताकत से भाजपा उम्‍मीदवारों के पक्ष में प्रचार अभियान चलाया था। बता दें कि वाहिनी ने योगी आदित्‍यनाथ के 2004, 2009 और 2014 के चुनाव प्रचार अभियान में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इसके साथ ही उत्‍तर प्रदेश के शहरी और ग्रामीण इलाकों में जगह-जगह समाज के सभी वर्गों के साथ सहभोज के आयोजन कर वाहिनी ने सामाजिक समरसता और हिन्‍दुत्‍व का संदेश पहुंचाया था।

मार्च 2017 में उनके मुख्‍यमंत्री बनने के बाद पिछले पांच वर्षों में राजनीतिक गतिविधियों से हटकर वाहिनी ने सामाजिक कार्यों जैसे राशन कार्ड वितरण, कोविड-19 की रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान, इंसेफेलाइटिस उन्‍मूलन पर फोकस किया। इसके साथ स्‍थानीय प्रशासन से तालमेल स्‍थापित कर विकास और कल्‍याणकारी योजनाओं के प्रसार में भूमिका निभाई।

पिछले चुनाव में भी वाहिनी काफी सक्रिय नज़र आई। गोरखपुर के अलावा अन्‍य के विधानसभा क्षेत्रों में भी भाजपा उम्‍मीदवारों की जीत सुनिश्‍चित करने के लिए हिन्‍दू युवा वाहिनी ने बड़े पैमाने पर प्रचार अभियान चलाया। अब 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले वाहिनी की इकाइयों को भंग करने के पीछे नए सिरे से संगठन को तैयार करने की योजना बताई जा रही है।

Scroll to Top