एकनाथ शिंदे सरकार ने एक महीने में जारी किए 751 सरकारी आदेश

मुंबई  (मानवीय सोच)  एकनाथ शिंदे के 30 जून को मुख्यमंत्री बनने के बाद से महाराष्ट्र सरकार 751 सरकारी आदेश जारी कर चुकी है और इनमें से 100 से अधिक आदेश अकेले स्वास्थ्य विभाग से संबंधित हैं. सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर ये आदेश उपलब्ध हैं. सरकारी आदेश अनिवार्य रूप से एक अनुमोदन आदेश है जिसमें विकास संबंधी कार्यों के लिए धनराशि जारी करने की मंजूरी दी जाती है.

इस साल जून में, शिवेसना में विद्रोह होने के बाद, पार्टी के प्रमुख उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास आघाड़ी सरकार ने चार दिन के अंदर 182 सरकारी आदेश जारी किए थे. इनमें से अधिकतर आदेश विभिन्न विकास संबंधी कार्यों के लिए हजारों करोड़ रुपये की धनराशि जारी करने से संबंधित थे.

हालांकि, उस समय विपक्ष में रही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इसपर आपत्ति जतायी थी. लेकिन अब शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार एक महीने में 751 सरकारी आदेश जारी कर चुकी है. इस सरकार में भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस उप मुख्यमंत्री हैं. फिलहाल महाराष्ट्र के मंत्रिमंडल में शिंदे और फडणवीस दो ही सदस्य हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *