ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

जजों की नियुक्ति पर नहीं हो पाया फैसला, 75 मिनट तक चली सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की बैठक

नई दिल्ली  (मानवीय सोच)  मंगलवार को CJI एन वी रमना और जस्टिस यू यू ललित, जस्टिस  डी वाई चंद्रचूड़, जस्टिस संजय के कौल और जस्टिस एस अब्दुल नज़ीर की कॉलेजियम बैठक काफी देर तक चली. सूत्रों के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट में तीन जजों की नियुक्ति और हाईकोर्ट जजों की नियुक्ति या ट्रांसफर को लेकर कोई सहमति नहीं बन सकी है. बताया जा रहा है कि बुधवार को एक बार फिर ये बैठक हो सकती है.

मुद्दा सुप्रीम कोर्ट में तीन जजों जस्टिस विनीत सरन , जस्टिस  एल एन राव और जस्टिस  ए एम खानविलकर के रिटायर होने के कारण तीन जजों की रिक्तियों को भरने का है. बैठक में कुछ HC के जजों के नाम की चर्चा भी हुई. ये बैठक उस तनाव के माहौल के बीच हुई जब अगले CJI के रूप में जस्टिस ललित के नाम की सिफारिश करने के लिए कानून मंत्रालय CJI रमना को चिट्ठी लिखने में देरी कर रहा है. परंपरागत रूप से मंत्रालय मौजूदा CJI की सेवानिवृत्ति से एक महीने पहले लिखता है, जो अपनी सेवानिवृत्ति से 30 दिन पहले मंत्रालय को सिफारिश भेजते हैं.

CJI रमना 26 अगस्त को सेवानिवृत्त हो रहे हैं. जस्टिस ललित 27 अगस्त को 49वें CJI के रूप में शपथ लेंगे. उनका कार्यकाल महज 74 दिनों का  होगा. CJI के रूप में, जस्टिस ललित उस कॉलेजियम का नेतृत्व करेंगे जिसमें जस्टिस चंद्रचूड़, जस्टिस कौल, जस्टिस  नज़ीर और जस्टिस  इंदिरा बनर्जी शामिल होंगे.

जस्टिस  बनर्जी के 23 सितंबर को सेवानिवृत्त होने के साथ ही जस्टिस के एम जोसेफ कॉलेजियम में प्रवेश करेंगे. जस्टिस ललित 8 नवंबर को CJI के रूप में सेवानिवृत्त होंगे. इसके बाद जस्टिस चंद्रचूड़  50 वें CJI के तौर पर नियुक्त होंगे.

Scroll to Top