ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

झारखंड के विधायकों के पास से बरामद नकदी को लेकर सीआईडी ने कहा : बरामद धन का स्रोत कोलकाता में था

कोलकाता  (मानवीय सोच)  झारखंड के तीन कांग्रेसी विधायकों के पास से बरामद भारी नकदी का संबंध असम से नहीं कोलकाता से था. सीआईडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी. कांग्रेस इन विधायकों को पहले ही निलंबित कर चुकी है. मामले की जांच कर रहे पश्चिम बंगाल के अपराध जांच विभाग (सीआईडी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस बात पर जोर दिया कि तीनों विधायक कुछ लोगों के इशारे पर ‘‘एक बड़ी साजिश” के तहत काम कर रहे थे. मामले में बरामद धन का संबंध पहले असम से होने की बात कही गई थी.

सीआईडी के अधिकारी ने उस कथित बड़ी साजिश के बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी. उन्होंने केवल यह जानकारी दी कि बरामद धन ‘‘किसी बड़ी साजिश के हिस्से का अंश मात्र है.” अधिकारी ने कहा, ‘‘बरामद धन का संबंध कोलकाता से है. विधायक कुछ लोगों के इशारों पर काम कर रहे थे, जिनकी इसको लेकर कोई बड़ी योजना है.” गौरतलब है कि बंगाल पुलिस ने शनिवार को एक वाहन से 49 लाख रुपये नकद बरामद किए थे. इस वाहन में कांग्रेस के तीन विधायक – इरफान अंसारी, राजेश कच्छप और नमन बिक्सल कोंगारी- सफर कर रहे थे. इसके बाद विधायकों को गिरफ्तार कर एक अदालत के समक्ष पेश किया गया था, जिसने उन्हें सीआईडी की 10 दिन की हिरासत में भेज दिया था. इस पूरे प्रकरण के बाद कांग्रेस ने तीनों विधायकों को निलंबित कर दिया था.

अधिकारी ने कहा, ‘‘बरामद रकम का स्रोत कोलकाता मं है. विधायक कुछ लोगों के लिये काम कर रहे थे जिनकी बड़ी साजिश थी.” कांग्रेस ने रविवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) झारखंड में प्रत्येक विधायकों को 10-10 करोड़ रुपये देकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत सरकार को गिराने की कोशिश कर रही है. भाजपा ने हालांकि आरोपों से इनकार किया है. पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पार्टी ने भी भाजपा पर ऐसे ही आरोप लगाए हैं.

सीआईडी के अधिकारी के अनुसार, ‘‘ तीनों विधायक एक बिचौलिए के साथ गुवाहाटी गए थे, जहां किसी प्रभावशाली व्यक्ति के साथ एक सौदा किया गया. इसके बाद तीनों ने कोलकाता के लिए उड़ान भरी और सदर स्ट्रीट स्थित एक होटल में ठहरे.” उन्होंने कहा, ‘‘ होटल में उनका एक और युवा कांग्रेस नेता इंतजार कर रहा था, जिसने यहां एक व्यापारी से मुलाकात की और उन्हें अपने कार्यालय से पैसे दिलवाए. विधायक बिना अपनी निजी जानकारी साझा किए होटल में रुके थे. होटल के प्रबंधक को पूछताछ के लिए बुलाया गया है.”उन्होंने बताया कि युवा कांग्रेस नेता का पता लगाने की भी कोशिश की जा रही है. पुलिस ने होटल में लगे सीसीटीवी की फुटेज भी हासिल कर ली है, ताकि वहां हुई गतिविधियों का पता लगाया जा सके.

 

Scroll to Top