ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

मुंबई के पास 1400 करोड़ की ‘म्याऊ म्याऊ’ जब्त

मुंबई   (मानवीय सोच)  पुलिस ने पालघर जिले के नालासोपारा में एक दवा निर्माण इकाई पर छापेमारी के बाद 1,400 करोड़ रुपये के मूल्य की 700 किलोग्राम से अधिक ‘मेफेड्रोन’ जब्त की है। एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। इस सिलसिले में पुलिस ने 5 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों में से एक ऑर्गैनिक केमिस्ट्री में पोस्ट ग्रेजुएट है। उन्होंने बताया कि मुंबई अपराध शाखा के मादक पदार्थ रोधी प्रकोष्ठ (एएनसी) ने इकाई पर छापेमारी की।

उन्होंने कहा, ‘‘ विशिष्ट सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। एएनसी के एक दल ने परिसर में छापेमारी की और उस दौरान वहां प्रतिबंधित दवा ‘मेफेड्रोन’ बनाए जाने की बात सामने आई।’’ अधिकारी ने कहा, ‘‘ मुंबई से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक व्यक्ति को नालासोपारा में पकड़ा गया।’’

उन्होंने बताया कि यह हाल के दिनों में शहर की पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की सबसे बड़ी बरामदगी में से एक है। ‘मेफेड्रोन’ को ‘म्याऊ म्याऊ’ या एमडी भी कहा जाता है। यह राष्ट्रीय स्वापक औषधि एवं मन: प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत प्रतिबंधित है।

Scroll to Top