ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

आजम खान से मिलने मेदांता अस्पताल पहुंचे अखिलेश यादव, कहा- तबीयत बेहतर

लखनऊ   (मानवीय सोच)    समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार की शाम आजम खान से मिलने मेदांता अस्पताल पहुंचे। अस्पताल से बाहर आने पर अखिलेश ने कहा कि उनकी तबीयत बेहतर है। आजम को बुधवार की शाम तबीयत बिगड़ने पर यहां भर्ती कराया गया था। गुरुवार को उन्हें आईसीयू में शिफ्ट किया गया। डॉक्टरों ने उनकी हालत क्रिटिकल बताई है।

अस्पताल से निकलने पर मीडिया से बातचीत में अखिलेश यादव ने कहा कि आजम खान से मिला, उनसे बातचीत हुई। उनकी तबीयत ठीक है। वह पहले से बेहतर हैं। आजम खान को लेकर अखिलेश यादव पिछले कुछ समय से निशाने पर रहे हैं।

आजम खान की तबीयत बिगड़ी, 48 घंटे क्रिटिकल

उनके चाचा शिवपाल यादव और गठबंधन के साथी रहे सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर ने भी एक दिन पहले ही अखिलेश और रामगोपाल यादव पर आजम का नाम लेकर निशाना साधा था। ऐसे में अखिलेश यादव का आजम खान से मिलना पहुंचने को विरोधियों की बोलती बंद करने की दिशा में कदम माना जा रहा है।

इससे पहले भी जब जेल में रहने के दौरान आजम खान और अखिलेश के बीच दूरियां बनीं तो यह अस्पताल में ही पहली बार दोनों की मुलाकात हुई थी। आजम खान से मिलने अखिलेश यादव दिल्ली के गंगा राम अस्पताल पहुंचे थे।

 

Scroll to Top