ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

ED के समक्ष पेश हुए कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, यंग इंडिया ऑफिस में फिर से छापेमारी शुरू

नई दिल्ली   (मानवीय सोच)  नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस की फजीहत खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। गुरुवार को कांग्रेस पार्टी के सीनियर नेता मल्लिकार्जुन खड़गे हेराल्ड हाउस में ही ईडी अधिकारियों के सामने खुद को पेश किया। इसी के साथ कांग्रेस के स्वामित्व वाले अखबार नेशनल हेराल्ड की होल्डिंग कंपनी यंग इंडियन (वाईआई) के ऑफिस में ईडी ने फिर से छापेमारी शुरू कर दी है।

राज्यसभा में विपक्ष के नेता 80 वर्षीय खड़गे दोपहर करीब 12.40 बजे आईटीओ के पास बहादुर शाह जफर मार्ग स्थिति हेराल्ड भवन पहुंचे और ईडी के अधिकारियों से मिले। कंपनी के प्रमुख अधिकारी होने के नाते ईडी ने यंग इंडियन के ऑफिस पर छापेमारी के दौरान उनकी उपस्थिति की मांग की थी। बता दें कि यंग इंडियन के शेयरधारकों में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी का नाम भी शामिल है। कांग्रेस अध्यक्ष के पास कंपनी की 38 फीसदी हिस्सेदारी है।

हेराल्ड हाउस के एक हिस्से को कर दिया था सील

इससे पहले ईडी ने बुधवार चार मंजिला हेराल्ड हाउस के एक हिस्से को सील कर दिया था। ईडी ने सील किए जाने के पीछे सबूत को संरक्षित करने की बात कही थी। ईडी का कहना था कि हिस्से में ताला लगे होने की वजह से वह उसकी तलाशी नहीं ले पाया था, साथ में तलाशी के दौरान कोई अधितृक प्रतिनिधि भी उपलब्ध नहीं था। ईडी के अधिकारियों का कहना है कि यंग इंडिया ऑफिस की तलाशी अब रोक दी जाएगी और जो भी संभावित सबूत उपलब्ध होंगे, उन्हें इकट्ठा किया जाएगा।

चौथी मंजिल पर स्थित है नेशनल हेराल्ड का ऑफिस

बता दें कि नेशनल हेराल्ड अखबार और वेब पोर्टल का कार्यालय हेराल्ड हाउस भवन की चौथी मंजिल पर स्थित है, जहां संपादकीय विभाग के और प्रशासनिक विभाग के कर्मचारी काम करते हैं। नेशनल हेराल्ड अखबार एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (AJL) द्वारा प्रकाशित किया जाता है और इसकी होल्डिंग कंपनी यंग इंडियन है। अखबार का कार्यालय एजेएल के नाम से पंजीकृत है।

मंगलवार को कई जगहों पर की थी छापेमारी

ईडी ने नेशनल हेराल्ड-एजेएल-यंग इंडियन सौदे में चल रही मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत मंगलवार को हेराल्ड हाउस सहित एक दर्जन स्थानों पर छापेमारी की थी। एजेंसी के अधिकारी बुधवार की तड़के कुछ दस्तावेज, डिजिटल डेटा इकट्ठा करने और कुछ कर्मचारियों से पूछताछ करने के बाद परिसर से निकल गए थे। ईडी के समझ पेश होने से पहले खड़के ने राज्यसभा में सवाल पूछते हुए कहा कि क्या चल रहे संसद सत्र के बीच में मुझे तलब करना उचित है। इसके बाद खड़के नेशनल हेराल्ड भवन के लिए रवाना हुए।

 

Scroll to Top