ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल को हाईकोर्ट से झटके के बाद कसा शिकंजा

सहारनपुर   (मानवीय सोच)    25 हजार के इनामी पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल को हाईकोर्ट से झटके बाद पुलिस ने भी शिकंजा और कस दिया है। पुलिस ने हाजी इकबाल और उनके साथियों के खिलाफ कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी कराए हैं। इसके साथ ही पूर्व एमएलसी की गिरफ्तारी को लेकर भी पुलिस टीमों का गठन किया गया है।

पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल के खिलाफ सहारनपुर में कई मामले दर्ज है। महिला थाने में उनके खिलाफ महिला को बंधक बनाकर रेप करने के आरेाप में मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में वह अपने साथियों के साथ फरार चल रहे थे। पुलिस ने पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

उधर, हाजी इकबाल ने हाईकार्ट में अग्रिम जमानत दाखिल की थी। लेकिन, हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने हाजी इकबाल के खिलाफ महिला थाने में दर्ज मुकदमे में न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी कराए हैं। साथ ही हाजी इकबाज के बहनोई दिलशाद के खिलाफ भी गैर जमानती वारंट जारी किए गए हैं।

एसएसपी डॉक्टर विपिन ताडा के अनुसार 25 हजार के इनामी हाजी इकबाल और उनके सहयोगियों के अदालत से गैरजमानती वारंट जारी कराए गए हैं। हाजी इकबाल को गिरफ्तार करने के लिए टीमों का गठन किया गया है।

Scroll to Top