ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

सरकार के साथ बदले राणा दंपति के तेवर! अदालत की कार्यवाही से हैं गायब

महाराष्ट्र  (मानवीय सोच)   निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और उनके पति विधायक रवि राणा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। मुंबई पुलिस ने कोर्ट में आवेदन दायर दंपति की जमानत रद्द करने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि दोनों ही नेता प्रदेश में नई सरकार के आने के बाद कोर्ट की कार्यवाही से गायब रहे हैं। 1 जुलाई को महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना (मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गुट) ने सरकार बनाई थी।

मुंबई पुलिस के इस आवेदन को लेकर विशेष अदालत ने राणा दंपति को फटकार लगाई है। विशेष लोक अभियोजक प्रदीप घरात ने कहा कि जब से नई सरकार आई है, तब से ही न दंपति और न ही उनके वकील कोर्ट आए हैं। उन्होंने कहा कि कानूनी प्रक्रिया को हल्के में लिया जा रहा है।

क्या था मामला
तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के निजी आवास मातोश्री के बाहर राणा दंपति ने हनुमान चालीसा का पाठ करने की बात कही थी। इसके बाद जमकर हंगामा हुआ और उनके खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज हुआ था। बाद में उन्हें जमानत दे दी गई थी। दंपति की तरफ से कोर्ट में पेश हुए शब्बीर शोरा ने कार्यवाही में पेश होने के लिए विस्तार की मांग की है।

खबर है कि फिलहाल केस को 11 अगस्त तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। इससे पहले दंपति को कोर्ट में 20 जुलाई को पेश होना था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

मंत्री परिषद में मिल सकती है जगह
महाराष्ट्र में मंत्री परिषद को लेकर चर्चाएं जारी हैं। हाल ही में मीडिया रिपोर्ट्स में कुछ संभावित मंत्रियों के नाम भी सामने आए थे। कहा जा रहा है महाराष्ट्र सरकार में निर्दलीय विधायक राणा और बच्चू काडू में से किसी एक को जगह मिल सकती है। खबर है कि गुरुवार को राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस दिल्ली दौरे पर चले गए थे। वहीं, सीएम शिंदे ने भी स्वास्थ्य खराब होने की बात कही थी।

Scroll to Top