ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

नेशनल हेराल्ड बिल्डिंग का भोपाल में हुआ ‘दुरुपयोग’, हरकत में मध्य प्रदेश सरकार

भोपाल  (मानवीय सोच)  नेशनल हेराल्ड को लेकर दिल्ली में जो बवाल मचा है, उसी नेशनल हेराल्ड अखबार को चलाने वाले एसोसियेटेड प्रेस जर्नल्स को भोपाल में भी एमपी नगर के प्रेस कॉम्प्लेक्स में करोड़ों की ज़मीन कौंड़ियों के दाम मिली है. अब मध्य प्रदेश सरकार इसकी जाँच कराने की बात कह रही है.

मध्य प्रदेश सरकार में नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने आज भोपाल में कहा कि रिपोर्ट आने के बाद इस ज़मीन पर चल रहे कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स को सील कराने की कार्रवाई की जायेगी. करीब दस साल पहले लीज़ खत्म होने के बाद भोपाल विकास प्राधिकरण (BDA) ने जब ये ज़मीन वापिस लेनी चाही तो पता चला वो तो पहले ही दूसरी पार्टियों को बेची जा चुकी है. 

नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेन्द्र सिंह, ने कहा, “निश्चित रूप जाँच करायेंगे और जाँच कराकर रिपोर्ट आने के बाद इसका अगर कॉमर्शियल उपयोग हो रहा है तो इसको भी सील करने की कार्रवाई होगी”. उन्होंने कहा कि जो लोग भी कॉमर्शियल उपयोग कर रहे हैं या जिन्होंने भी किया है, उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होगी. 

सिंह ने कहा कि इन लोगों ने हमारे देश के स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर जगह ली और फिर कांग्रेस के लोगों ने वो संपत्ति अपने नाम पर करा ली. उन्होंने कहा कि जैसे दिल्ली का नेशनल हैराल्ड का मामला है, वो 5000 करोड़ की संपत्ति है और जैसे काँग्रेस ने राहुल गाँधी और सोनिया गाँधी के नाम पर करा ली, जबकि वो 3000 स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर वो जगह दी गई थी.

एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (एजेएल) को 1982 में भोपाल में प्रेस कॉम्प्लेक्स में ये जमीन 1 लाख रुपये में ये दी गई थी. उस समय एजेएल अंग्रेजी दैनिक नेशनल हेराल्ड, हिंदी दैनिक नवजीवन और उर्दू दैनिक कौमी आवाज प्रकाशित करता था.

जब 2011 में लीज की अवधि समाप्त हो गई, तो बीडीए के अधिकारी साइट पर गए. वहां उन्होंने पाया कि इसका इस्तेमाल कथित तौर पर समाचार पत्रों के प्रकाशन के बजाय व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए किया जा रहा था. 1992 में समाचार पत्रों का प्रकाशन बंद हो चुका था और उसके बाद व्यावसायिक प्रतिष्ठानों ने इसका स्थान लेना शुरू कर दिया था.

बीडीएल ने आरोप लगाया कि एजेएल ने आवंटित भूमि के कुछ हिस्सों को अलग-अलग खरीदारों को बेच दिया. इसके चलते बीडीए ने लीज नवीनीकरण से इनकार कर दिया.

Scroll to Top