ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

अमरोहा में जहरीला चारा खाने से 55 गायों की मौत, सीएम योगी बोले- दोषियों को नहीं बख्शेंगे

यूपी  (मानवीय सोच)  अमरोहा के साथलपुर की गौशाला में जहरीला चारा खाने से अब तक 55 गायों की मौत हो गई है और लगभग 100 गाय बीमार पड़ गई हैं, जिसे लेकर मुख्यमंत्री ने जांच के आदेश दिए हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पशुपालन मंत्री को भी तत्काल मौके पर पहुंचने का निर्देश दिया है. इस मामले में चारा बेचने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है.

आखिर चारा जहरीला कैसे बन गया? इसे लेकर पशुपालन विभाग के सूत्रों के मुताबिक-  गर्मी में झुलसे हुए हरे चारे में साइनाइड निर्माण होने से ऐसा होता है, इसलिए गर्मी में झुलसे हुए हरे चारे को पालतू पशुओं को नहीं खिलाना चाहिए. खेत को पानी से नियमित रूप से भरना चाहिए. हरे चारे में पत्तियों में Dhurrin नामक रसायन होता है, जिससे साइनाइड बनता है, स्वस्थ पत्तियों के Mesophyll में एक एंजाइम होता है, जो Dhurrin से साइनाइड को निकाल देता है, परन्तु जब पत्तियां झुलस जाती हैं, तब एंजाइम यह कार्य नहीं कर पाता है और साइनाइड लगातार बनता रहता है, ऐसी पत्तियों के खाने से पशु की दो घंटे में मौत हो जाती है, क्योंकि हीमोग्लोबिन में ऑक्सीजन ले जाने की क्षमता खत्म हो जाती है.

गौवंश में इसे खाने पर मुख्य लक्षण
सांस लेने में दिक्कत
अत्यधिक लार का स्राव 
बेचैनी
मिर्गी जैसे लक्षण
पैरों में अनियंत्रित गति

मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) की ओर से ट्विटर पर कहा गया है कि मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने अमरोहा में हुई गौवंशों की मृत्यु की खबरों का संज्ञान लेते हुए पशुधन मंत्री को तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं.  ट्वीट में कहा गया है कि मुख्यमंत्री जी ने अपर मुख्य सचिव, डायरेक्टर पशुधन व मुरादाबाद कमिश्नर को पूरे मामले की जांच रिपोर्ट सौंपने हेतु निर्देशित किया है. सीएमओ के मुताबिक कि मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कृत्य में लिप्त दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

Scroll to Top