ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

वाराणसी में टैटू बनवाने के बाद 12 लोग हुए एचआईवी संक्रमित

वाराणसी (मानवीय सोच)  वाराणसी में टैटू बनवाने से 12 लोगों के एचआईवी संक्रमित होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक 12 लोग जिनमें एचआईवी की पुष्टि हुई है उनमें दस लड़के और दो लड़कियां शामिल हैं। टैटू बनवाने से एचआईवी संक्रमित होने की खबर आते ही पूरे इलाके में सनसनी मच गई है। सभी संक्रमितों की जांच पंडित दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में कराई गई जिनमें से 12 लोगों में एचआईवी की पुष्टि हुई है। डॉक्टरों के मुताबिक एक ही सुई से टैटू बनवाने की वजह से इन सभी में एचआईवी संक्रमण फैला है। एंटी रेट्रो वायरल ट्रीटमेंट सेंटर के डॉक्टरों के द्वारा ये जानकारी दी गई है।

डॉक्टरों के मुताबिक इन सभी लोगों ने हाल ही में टैटू बनवाया है। टैटू बनवाने के बाद से इन सभी लोगों को बुखार और कमजोरी महसूस हो रही थी। इन लोगों ने दवाई ली लेकिन आराम नहीं पड़ा। इसके बाद इन लोगों ने ये भी महसूस किया कि इनका वजन तेजी से कम हो रहा है। इन सभी लोगों ने जब अस्पताल में अपने खून की जांच कराई तो उसमें उनके एचआईवी संक्रमित होने की पुष्टि हुई। पता चला है कि इन सभी लोगों ने किसी मेले से टैटू बनवाया था।

मेले या रेहडी पर अक्सर कुछ लोग बिना समझे टैटू बनवाने लगते हैं। टैटू बनाने वाले कई बार सुई महंगी होने की वजह से सुई नहीं बदलते और उसी सुई से कई लोगों का टैटू बना देते हैं। अगर उनमें से कोई भी एचआईवी संक्रमित हुआ तो बाकी सभी लोग उसी सुई के इस्तेमाल से एचआईवी संक्रमित हो जाएंगे। इन दिनों युवाओं में टैटू बनवाने का फैशन चल रहा है। अगर आप भी टैटू बनवाना चाहते हैं या फिर टैटू बनवाने की सोच रहे हैं तो ये खबर आपको ध्यान से पढ़ लेनी चाहिए। हमेशा ध्यान रखें कि जब भी आप टैटू बनवाने जाएं तो ध्यान रखें कि टैटू बनाने वाला नई सुई का इस्तेमाल करे।

 

Scroll to Top