ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

नीदरलैंड में हुए वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स में जीते 5 गोल्ड मेडल

नई दिल्ली (मानवीय सोच)  एक तरफ कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय खिलाड़ी अपना परचम लहरा रहे हैं और उनकी हौसला अफजाई भी हो रही है. वही दिल्ली पुलिस की 45 साल की ASI ललिता माधवाल ने नीदरलैंड (Netherland) में हुई वर्ल्ड पुलिस और फायर गेम्स में 5 गोल्ड और 1 सिल्वर मैडल जीत कर एक नया इतिहास रच दिया है.  दिल्ली पुलिस की असिस्टेंट सबइंस्पेक्टर ललिता  ने उम्र के जिस पड़ाव में अपनी मेहनत से एथलेटिक्स में गोल्ड मेडलों का अंबार लगाया जिसके बाद एक बार फिर साबित हो गया है कि अगर कुछ कर गुजरने का जनून है तो कोई भी मंज़िल पाना मुश्किल नहीं है.

दिल्ली पुलिस की पीटी उषा के नाम से जानी जाने वाली एएसआइ ललिता माधवाल ने जुलाई में आयोजित विश्व पुलिस और फायर गेम्स में पांच स्वर्ण पदक (Gold Medal) और 1 सिल्वर मैडल जीता हैं. ललिता माधवाल ने 2000 मीटर स्टीपलचेज (बाधा दौड़) में नया विश्व रिकॉर्ड भी बनाया. उन्होंने 800 मीटर, 1500 मीटर, 5000 मीटर और 10000 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान हासिल किया, साथ ही 2000 मीटर स्टीपलचेज में एक नया विश्व रिकार्ड बनाते हुए स्वर्ण जीता और 400 मीटर की रिले दौड़ में सिल्वर मेडल जीता. इस तरह 5 गोल्ड और एक सिल्वर मेडल जीतकर भारतीय पुलिस के साथ देश का परचम लहराया. उन्होंने जो मुकाम हासिल किया वो दिल्ली पुलिस के इतिहास में कोई नहीं कर पाया और वो भी उस उम्र में जब खेल को लोग अलविदा कह देते हैं.

दिल्ली पुलिस ASI ललिता के मुताबिक उनका एक साथ 6 मेडल जीतने का सफर आसान नहीं था. उन्होने 1991 में रनिंग लगानी शुरू की थी. लेकिन परिवार की हालात और 1995 में भाई नरेंद्र की मौत के बाद उन्होने रनिंग छोड़ दी थी. उस वक्त उनके पास दौड़ने के लिए न तो अच्छे जूते थे और न दौड़ने की अच्छी जगह. उन्होने साल 2000 में दिल्ली पुलिस जॉइन की और बेस्ट कमांडो बनी. फिर 2003 में उनकी शादी हो गई और 2005 में बेटी हो गई. बेटी होने के बाद वजन काफी बढ़ गया था. फिर 2011 में 33 साल की होने पर दोबारा ट्रेनिंग शुरू की और इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा. उन्होंने एशिया मास्टर एंड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2014, 2016 और 2019 में जापान, सिंगापुर और मलेशिया में भी कई मैडल जीते.

ललिता मड़वाल ने बताया कि वो हर रोज सुबह 3:30 बजे उठकर रनिंग करती हैं,ललिता की 17 साल की बेटी बैडमिंटन खेलती है ,ललिता चाहती हैं कि उनकी बेटी एक दिन खेल की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाये. बता दें, ललिता के 17 साल की एक बेटी है. उनहोने बताया कि पुलिस की नौकरी और बेटी को पालने के साथ ये सफर आसान नहीं था. लेकिन ललिता के पति रेलवे में प्रोटोकॉल अफसर होने के साथ एक स्पोर्टमैन हैं उन्होंने हर कदम पर ललिता का साथ दिया. फिलहाल ललिता राष्ट्रपति भवन में पोस्टिड है.

Scroll to Top