ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

राष्ट्रीय महिला आयोग ने नोएडा में महिला से कथित दुर्व्यवहार करने वाले नेता को तुरंत गिरफ्तार करने को कहा

नई दिल्ली (मानवीय सोच)  सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक युवक जो अपने आपको बीजेपी का नेता बता रहा है, पड़ोस में रहने वाली एक महिला को अपशब्द कर कह रहा है. घटना दिल्ली के पास के एक सोसाइटी की है. पुलिस से मिल रही जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला और आरोपी बीजेपी कार्यकर्ता श्रीकांत त्यागी के बीच पार्क में एक पेड़ को लेकर आपसी कहासुनी शुरू हुई थी. श्रीकांत ने ग्रैंड ओमैक्स सोसाइटी सेक्टर 93 बी नोएडा के पार्क में पाल्म ट्री लगाया था. महिला चाहती थी कि वो इसे वहां से हटाए. बता दें कि सोसाइटी में रहने वाले लोगों के साथ श्रीकांत त्यागी का विवाद 2019 से ही चला आ रहा है. सोसाइटी के लोगों को आरोप है कि त्यागी ने जानबूझकर कॉमन एरिया में इस पेड़ को लगाया है. और इसे हटाए जाने की बात कहने पर वो उन्हें धमकी दे रहा है.

राष्ट्रीय महिला आयोग ने महिला से कथित दुर्व्यवहार और मारपीट के आरोप में आऱोपी नेता की गिरफ्तारी की मांग की है. आरोपी श्रीकांत त्यागी ने बीजेपी के किसान मोर्चा का सदस्य होने का दावा किया था और सोशल मीडिया पर बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं के साथ उनकी तस्वीरें भी सामने आईं हैं. लेकिन मामला सामने आने  के बाद से पार्टी की स्थानीय इकाई ने उससे दूरी बना ली है. महिला आयोग ने एक ट्वीट में कहा कि उसने घटना का संज्ञान लिया है. आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने उत्तर प्रदेश के डीजीपी को मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच सुनिश्चित करने के लिए पत्र भी लिखा है. महिला को सुरक्षा मुहैया कराने के लिए भी पुलिस को पत्र लिखा गया है.

वीडियो में दिख रहा है कि महिला त्यागी के पास खड़ी है. इसके बाद त्यागी महिला को धक्का देता है और धमकी देते हुए अपना हाथ ऊपर करता है. इस दौरान महिला गंभीरता के साथ त्यागी को सोसाइटी के नियमों का पालन करने की बात कह रही है. जबकि सोसाइटी में रहने वाले अन्य लोग और सुरक्षा गार्ड त्यागी और महिला के आसपास खड़े हैं. जब इस पूरे मामेल में सोसाइटी का एक गार्ड बोलने की कोशिश करता है तो त्यागी महिला के सामने ही उसे भी गाली देता है. साथ ही त्यागी महिला और उसके परिवार को भी धमकी देता हुआ दिख रहा है. इन सब के बीच नोएडा पुलिस ने इस पूरे मामले को लेकर एक ट्वीट किया है. पुलिस ने अपने ट्वीट में लिखा है कि हमारी टीम मौके पर है, और मामले की जांच कर रही है. फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर एक मामला भी दर्ज कर लिया गया है.

Scroll to Top