ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

नीतीश कुमार ने जेडीयू सांसदों की बुलाई बैठक : बिहार में बड़ी सियासी हलचल

पटना  (मानवीय सोच)  आरसीपी सिंह के जेडीयू से इस्तीफे के बाद बिहार में राजनीतिक घमासान मचा हुआ है। इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जेडीयू सांसदों की बैठक बुलाई है। पार्टी के सभी सांसदों को सोमवार शाम तक पटना आने के लिए कहा गया है। इस बैठक में जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह भी मौजूद रहेगा। बैठक का विषय अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है। इसमें बीजेपी का साथ गठबंधन के भविष्य को लेकर चर्चा हो सकती है।

दूसरी ओर मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जेडीयू नेता और बिहार के शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने कहा है कि उनकी पार्टी केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल नहीं होगी। उनका कहना है कि नरेंद्र मोदी कैबिनेट में जेडीयू कोटे से किसी को मंत्री नहीं बनाया जाएगा। इस बारे में नीतीश कुमार पहले ही ऐलान कर चुके हैं। अब भी यह स्टैंड कायम रहेगा।

आरसीपी सिंह ने जेडीयू से अलविदा कहा

पूर्व केंद्रीय मंत्री और जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके आरसीपी सिंह पर पार्टी की ओर से बेहिसाब संपत्ति बनाने के आरोप लगाए गए। इस मामले में उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। इसके बाद शनिवार शाम आरसीपी सिंह ने जेडीयू को अलविदा कह दिया। उनकी नीतीश कुमार से लंबे समय से तकरार चल रही थी। जेडीयू ने आरसीपी सिंह का राज्यसभा टिकट काट दिया और फिर उन्हें केंद्रीय मंत्री पद छोड़ना पड़ा। आरसीपी सिंह केंद्र में जेडीयू कोटे से एकमात्र मंत्री थे।

लोकसभा और विधानसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ेगी BJP-JDU?

देश में 2024 में लोकसभा चुनाव होने हैं और इसके एक साल बाद बिहार में विधानसभा चुनाव होंगे। पिछले दिनों केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पटना में बीजेपी के सम्मेलन के दौरान स्पष्ट कर दिया कि आगामी दोनों चुनाव जेडीयू के साथ मिलकर लड़े जाएंगे। हालांकि, जेडीयू नेता गठबंधन के बारे में स्पष्ट रूप से जवाब नहीं दे रहे हैं। हाल ही में राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि हम बीजेपी से गठबंधन की बात को नकार नहीं रहे हैं। मगर अभी इस पर बात करने का कोई मतलब नहीं है। जब चुनाव आएंगे तब देखा जाएगा।

Scroll to Top