ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

इजरायल के हवाई हमले में इस्लामिक जिहाद के दो टॉप कमांडर ढेर

(मानवीय सोच)  इजरायल की ओर से गाजा पट्टी में किए गए एयर स्ट्राइक में फलस्तीन के उग्रवादी समूह इस्लामिक जिहाद के दो टॉप कमांडर ढेर हो गए हैं। दोनों में से एक दक्षिण गाजा पट्टी का टॉप कमांडर था। इससे एक दिन पहले इजरायल ने ईरान समर्थित समूह के उत्तरी गाजा क्षेत्र के एक कमांडर को हवाई हमले में मार गिराया था। इस हवाई हमले से 2021 में 11 दिन तक चले युद्ध के बाद इजराइल और फलस्तीनी उग्रवादियों के बीच फिर से सीमा पार संघर्ष शुरू गया है।

‘अल कायदा ब्रिगेड्स ऑफ इस्लामिक जिहाद’ ने रविवार को पुष्टि की कि दक्षिणी गाजा के रफाह शहर में हवाई हमले में कमांडर खालिद मंसूर तथा उसके दो साथी मारे गए। उसने बताया कि एक बच्चे तथा तीन महिलाओं समेत पांच अन्य नागरिक भी हवाई हमले में मारे गए तथा रफाह में कई मकान नष्ट हो गए। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार देर रात कहा कि तटीय गाजा पट्टी में अभी तक छह बच्चों समेत 24 लोगों की मौत हो चुकी है।

इजरायल पर भी लगातार दागे जा रहे रॉकेट

ऐसी संभावना है कि इसमें रफाह हवाई हमले में मारे गए लोगों की संख्या शामिल नहीं है क्योंकि नागरिक रक्षा बचावकर्ता अब भी शवों को निकाल रहे हैं। इजरायल का कहना है कि उसके हवाई हमलों में करीब 15 आतंकवादी मारे गए हैं। इस्लामिक जिहाद के उग्रवादी इजरायल की ओर लगातार रॉकेट दाग रहे हैं और इजरायली सेना गाजा पर हवाई हमले कर रही है। हालांकि, रविवार सुबह गोलीबारी थोड़ी कम हुई। इजरायल की ओर से इस्लामिक जिहाद के वरिष्ठ कमांडर को मार गिराए जाने के बाद यह लड़ाई शुरू हुई।

लड़ाकू विमान ने कई इमारतों को किया नष्ट

शनिवार को इजरायल के युद्धक विमानों ने गाजा सिटी में चार रिहायशी इमारतों को नष्ट कर दिया। ये सभी इमारतें इस्लामिक जिहाद से संबद्ध बताई जाती हैं। अभी हताहतों के बारे में कोई जानकारी नहीं है। प्रत्येक हमले से पहले इजराइली सेना ने नागरिकों को आगाह किया था। शनिवार को ही एक कार पर हुए हमले में 75 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई और छह अन्य लोग घायल हो गए थे।

Scroll to Top