ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिए निर्देश : स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर होगा 75 बस स्टैंड व 75 बसों का नामकरण

लखनऊ  (मानवीय सोच)  आजादी के अमृत महोत्सव के तहत योगी सरकार ने स्वतंत्रता सेनानियों को अनूठी श्रद्धांजलि देने का फैसला किया है। सरकार स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर प्रदेश के 75 बस स्टैंड और 75 बसों का नामकरण करने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ये निर्देश संबंधित अधिकारियों को आजादी के अमृत महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा के दौरान दिए हैं। परिवहन विभाग ने इस बाबत तैयारियां शुरू कर दी है।

मुख्यमंत्री ने आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर विभिन्न विभागों की तैयारियों का प्रेजेंटेशन भी देखा। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस को भव्य रूप में मनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रत्येक जिले में स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों से जुड़े स्थलों और शहीद स्मारकों पर स्वच्छता अभियान चलाने का निर्देश दिया है। साथ ही शहीद स्मारकों पर पुलिस व पीएसी बैंड द्वारा राष्ट्र धुन बजाने को कहा है।

मुख्यमंत्री ने सभी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को अपने-अपने जिलों के स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों के परिजनों, पद्म पुरस्कारों से सम्मानित विभूतियों और अन्य राष्ट्रीय व राज्य पुरस्कारों से सम्मानित विभूतियों को ससम्मान राष्ट्रीय ध्वज भेंट करने के लिए कहा है। इस मौके पर अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि प्रदेश में इस बार 4.76 करोड़ तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही सभी विभागों की ओर से विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा।

अधिकारियों ने बताया कि इस बार प्रदेश के 58,189 ग्राम पंचायतों के नवनिर्मित ग्राम सचिवालयों में 15 अगस्त को पहली बार ध्वजारोहण और जनभागीदारी के साथ भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसके अलावा प्रदेश के 7500 अमृत सरोवरों पर तिरंगा फहराकर संगोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा।

सभी ग्राम पंचायतों में 75-75 फलदार पौधे लगाने के निर्देश
मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी ग्राम पंचायतों में 75-75 फलदार पौधे लगाने के साथ ही प्रत्येक मंडी समिति में 75-75 पल्लेदारों को सम्मानित करने के भी निर्देश दिए हैं। इसी प्रकार सभी जिलों में अमृत मिनी मैराथन का आयोजन करते हुए इसमें प्रदेश के 75,000 लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने को भी कहा गया है।

उन्होंने समाज के 75 विभिन्न व्यवसायों जैसे डॉक्टर, नर्स, व्यापारी, किसान, आशा बहुएं, अधिवक्ता, शिक्षक, स्वच्छाग्रही आदि की अपने-अपने व्यवसाय का प्रतिनिधित्व करने वाली वेशभूषा में ‘हम सब एक हैं’ नारे के साथ प्रभातफेरी निकालने के भी निर्देश दिए हैं।

Scroll to Top