ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

गैस लीकेज से ढाबे में लगी आग, सिलेंडर फटने से मचा हड़कंप

लखनऊ  (मानवीय सोच)   विकासनगर के कुर्सी रोड पर स्थित सिटी ढाबे में शनिवार को अचानक आग लग गई। आग ने विकराल रूप ले लिया और पास में स्थित संगम ढाबे को भी चपेट में लिया। ढाबे में मौजूद सिलेंडर फटने लगे। धमाका होते ही इलाके में हड़कंप मच गया। दमकल की तीन गाड़ियों ने आग पर डेढ़ घंटे में काबू पाया।

पुलिस के मुताबिक, सिटी ढाबा में खाना बनाया जा रहा था। ढाबे में ग्राहकों की ठीकठाक संख्या भी थी। इस दौरान गैस लीकेज से किचन में आग लग गई। देखते ही देखते ही आग ने ढाबे को चपेट में लिया। ढाबे में मौजूद लोगों ने किसी तरह खुद को बचाया। कर्मचारियों ने पानी डालकर आग बुझाने की नाकाम कोशिश की। उधर आग ने बगल में संगम ढाबे को भी चपेट में ले लिया। सूचना पुलिस व दमकल को दी गई। इस दौरान आग से ढाबे में रखे सिलेंडर फटने लगे।

प्रभारी निरीक्षक विकासनगर अजय कुमार सिंह व दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल ने तीन गाड़ियों की मदद से डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आग की चपेट में आने से दोनों ढाबों में रखा फर्नीचर, गद्दे, कपड़े समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया। वहीं स्थानीय लोगों ने सब स्टेशन पर फोन कर बिजली की सप्लाई बंद कराई। इस दौरान बिजली के तार जलने से ढाबे के आसपास की बिजली भी गुल हो गई।

शॉर्ट-सर्किट से बैंक में लगी आग
नाका इलाके में स्थित बैंक ऑफ इंडिया में शनिवार को शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। पुलिस व दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। प्रभारी निरीक्षक नाका बृजेश द्विवेदी के मुताबिक, ऐशबाग रोड पर स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में सुबह इलेक्ट्रिक पैनल में शार्ट सर्किट से आग लग गई। बैंक का सारा सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर हजरतगंज फायर स्टेशन से दमकल की दो गाड़ियों ने काबू पाया।

Scroll to Top