ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

श्रृंगार गौरी के लिए निकले विश्‍व हिंदू सेना के अध्‍यक्ष हिरासत में

वाराणसी  (मानवीय सोच)   सावन के चौ‍थे और अंतिम सोमवार पर एक बार फिर ज्ञानवापी मस्जिद-श्रृंगार गौरी विवाद सामने आ गया। सोमवार को अस्सी घाट से विश्व हिंदू सेना के अध्यक्ष अरुण पाठक कार्यकर्ताओं के साथ निकले थे। वाराणसी पुलिस ने उन्‍हें 4 कार्यकर्ताओं के साथ हिरासत में ले लिया। इस कार्यक्रम में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रपौत्री राजश्री चौधरी को भी आमंत्रित किया गया था जिन्‍हें दिल्‍ली से वाराणसी आते समय बीच रास्‍ते प्रयागराज में उतार लिया गया। उन्‍हें प्रयागराज पुलिस गेस्ट हाउस में रखा गया है।

बता दें कि अरुण पाठक की ओर से पहले से ही घोषणा की गई थी। इसके तहत पहले से ही फोर्स तैनात थी। अरुण पाठक के अस्सी पहुंचकर गंगा में आचमन के दौरान ही पुलिस ने हिरासत में ले लिया। विश्व हिंदू सेना के अध्यक्ष अरुण पाठक ने घोषणा की थी कि वे सावन के आखिरी सोमवार को श्रृंगार गौरी के दर्शन के लिए अस्सी से कार्यकर्ताओं के साथ निकलेंगे।

अरुण पाठक विश्वास करने योग्य नहीं : महामंडलेश्वर हेमांगी सखी
किन्नरों की महामंडलेश्वर हेमांगी सखी ने विश्व हिंदू सेना पर जमकर निशाना साधा है। उनके अनुसार अरुण पाठक की ओर से सावन के पहले सोमवार को अनुष्ठान के लिए आमंत्रित किया गया। अध्यक्षता करने और सहयोग करने की बात कही गई। हालांकि यह नहीं बताया गया कि उसने इस कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी है। वाराणसी आने के बाद उनको यह जानकारी मिली।

बताया कि अरुण पाठक ने उनके किसी परिचित से संपर्क कर आमंत्रित किया था। महामंडलेश्वर हेमांगी सखी ने वाराणसी के एक होटल से अपना बयान जारी किया है। कहा है कि अरुण पाठक विश्वास करने योग्य नहीं है।
Scroll to Top