ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

मुख्यमंत्री योगी को तीन दिन के अंदर बम से उड़ाने की धमकी

लखनऊ  (मानवीय सोच)  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। यह धमकी पुलिस कंट्रोल रूम 112 के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप पर भेजे गए संदेश के जरिए दी गई। जानकारी होने पर ऑपरेशन कमांडर सुशांत गोल्फ सिटी थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

प्रभारी निरीक्षक सुशांत गोल्फ सिटी शैलेंद्र गिरी के मुताबिक यूपी 112 मुख्यालय में ऑपरेशन कमांडर के पद पर तैनात सुभाष कुमार ने तहरीर दी जिसमें आरोप लगाया कि यूपी 112 मुख्यालय के व्हाट्सएप नंबर पर एक मैसेज आया जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं। प्रभारी निरीक्षक सुशांत गोल्फ सिटी शैलेंद्र गिरी के मुताबिक दो अगस्त की शाम आपरेशन कमांडर के मुताबिक वह आफिस में थे।

इस बीच यूपी 112 के सोशल मीडिया के वाट्सएप नंबर पर एक नंबर से शाहिद खान नामक युवक द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को तीन दिन के अंदर बम से उड़ाने की धमकी दी गई। आपरेशन कमांडर ने इसकी जानकारी संप्रेक्षण अधिकारी अंकिता दुबे को दी। इसके बाद उच्चाधिकारियों को जानकारी देकर तहरीर दी गई। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया।

आपरेशन कमांडर द्वारा वाट्सएप पर दी गई धमकी के मैसेज का स्क्रीन शाट भी मुहैया करा दिया गया है। सर्विलांस और साइबर सेल समेत पुलिस की कई टीमें नंबर के बारे में जानकारी जुटा रही हैं। उसकी लोकेशन आदि ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही धमकी देने वाले व्यक्ति की गिरफ्तारी की जाएगी।

Scroll to Top