ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

श्रीकांत त्यागी मामलें में पीड़िता को मिली सुरक्षा

नोएडा  (मानवीय सोच)   ग्रैंड ओमैक्स सोसाइटी में महिला से हुई अभद्रता के मामले में एक एसएचओ समेत सात पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है और महिला की सुरक्षा के लिए दो पीएसओ तैनात किए गए हैं। यूपी के एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि लापरवाही बरतने के आरोप में पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गई है।

उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस पर बयान जारी करते हुए एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने कहा कि गौतमबुद्घ नगर के सेक्टर-93 में हुए दुर्भाग्यपूर्ण मामले को शासन ने पूरी गंभीरता से लिए है। मामले में आरोपी श्रीकांत त्यागी की तत्काल गिरफ्तारी के आदेश दे दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि मामले में लापरवाही पाए जाने पर दोषी पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है और पीड़िता को सुरक्षा प्रदान की गई है। श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है और उस पर ईनाम घोषित किया गया है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। मामले में सख्त कार्रवाई होगी।

Scroll to Top