ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

पटियाला हाउस कोर्ट ने ISIS संदिग्ध मोहसिन अहमद को 16 अगस्त तक NIA रिमांड पर भेजा

नई दिल्ली   (मानवीय सोच)  दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट  ने बाटला हाउस से पकड़े गये ISIS संदिग्ध  मोहसिन अहमद  को 16 अगस्त तक एनआईए (NIA) की रिमांड पर भेजा दिया है. मोहसिन की हिरातस मांगने के लिए एनआईए के वकील ने कोर्ट में दलील दी थी कि मामले में तफ्तीश के लिए मोहसिन को कई अन्य शहरों में ले जाना है. इसके बाद कोर्ट ने यह रिमांड दी है. राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने 6 अगस्त को ISIS का ऑनलाइन प्रोपोगेंडा चलाने के आरोप में एक संदिग्ध को दिल्ली के बाटला हाउस से पकड़ा था. आरोपी का नाम मोहसिन अहमद बिहार का रहने वाला है. वह हाल ही में बाटला हाउस इलाके में रहने के लिए आया था.

राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी को मोहसिन के सोशल मीडिया पर संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिली थी. पता चला था कि वह सोशल मीडिया प्लेटफार्म का इस्तेमाल करके ISIS का ऑनलाइन प्रोपेगेंडा फैला रहा था. साथ ही यह भी पता चला है कि वह न सिर्फ पूरी तरह रेडिक्लाइज है, बल्कि ISIS का सक्रिय सदस्य भी है.

बता दें कि उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में अप्रैल माह में सुरक्षाकर्मियों पर हमला किया गया था. इस मामले में पकड़ा गया आरोपी मुर्तजा ISIS के आतंकी और प्रोपेगेंडा एक्टिविस्ट मेंहदी मसूद के साथ संपर्क में था. गोरखनाथ मंदिर मामले के संबंध में यूपी आतंकवाद निरोधी दस्ते की जांच में यह तथ्य सामने आया था. आरोपी की मंशा हथियार छीनकर बड़ा ऑपरेशन करने की थी.

आतंकवाद निरोधी दस्ते ने अपनी जांच के दौरान आरोपी के पास मौजूद विभिन्न उपकरणों और सोशल मीडिया हैंडल का विश्लेषण किया था. यूपी एटीएस ने आरोपी अहमद मुर्तजा अब्बासी की जांच के बाद, उसके कई ई-डिवाइस, उसके विभिन्न सोशल मीडिया अकाउंट जैसे जीमेल, ट्विटर, फेसबुक और ई-वॉलेट के डेटा का विश्लेषण किया था.

Scroll to Top