ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

बिहार सियासी संकटः नीतीश कुमार की गुगली में भाजपा फंसती नजर आ

पटना    (मानवीय सोच)   पिछले कुछ दिनों से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बदले बदले से दिख रहे थे. उनके हरेक फैसलों में भाजपा के प्रति उनकी नाराजगी झलक रही थी. सबसे पहले वे पूर्व राष्ट्रपति के विदाई समारोह में नहीं शामिल हुए. उसके बाद न ही वो नए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए आयोजित स्वागत समारोह में शामिल हुए. इतना ही नहीं वो अमित शाह द्वारा आयोजित तिरंगा बैठक में भी शामिल नहीं हुए और न ही प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में हुई नीति आयोग की बैठक में शामिल हुए. मुख्यमंत्री की इस नाराजगी का एहसास भाजपा को मिल चुका था. इसलिए ही भाजपा के एक विश्वस्त सूत्र ने कहा था कि वो नीतीश कुमार के फैसले का इंतजार कर रहे हैं.

बहरहाल, बिहार की सियासत की अगर बात करें तो यहां त्रिकोणीय राजनीति चलती है. यहां दो कोण को हमेशा मिल कर चलना होता है तभी वे सत्ता में आते हैं. और इसका एक परिणाम यह भी देखने को मिलता है कि तीसरे की सियासी वजूद ही खतरे में पड़ जाती है. बिहार की राजनीति नीतीश कुमार , तेजस्वी यादव और भाजपा के इर्द-गिर्द ही घूमती है. सत्ता में काबिज होने के लिए दो को हाथ मिलाना ही पड़ता है. अब जब ये कयास लगाए जा रहे हैं कि जदयु और राजद हाथ मिला सकते हैं तो यह कहा जा सकता है कि भाजपा की स्थिति कमजोर ही होगी.

ऐसी बात नहीं है कि शह और मात के इस खेल में भाजपा ने चाल नहीं चले. उसने खूब चाल चले लेकिन उसके मोहरे नीतीश कुमार के सामने चल नहीं पाए. भाजपा ने दो – दो उपमुख्यमंत्री राज्य में बनाए लेकिन वो नीतीश कुमार के कद के सामने ठहर ही नहीं पाए. भाजपा ने तारकिशोर प्रसाद , संजय जायसवाल और नित्यानंद राय जैसे नेताओं को भी सामने किया लेकिन ये सभी नीतीश कुमार के सामने फिसड्डी निकले.

इसके बाद भाजपा नीतीश कुमार की पार्टी से ही किसी “एकनाथ शिंदे” की तलाश में जुट गई. नीतीश कुमार को भनक मिल गई कि उनके ही दल के पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह को भाजपा बिहार का एकनाथ शिंदे बनाना चाह रही है. यह ताबूत में आखिरी कील साबित हुई. नीतीश कुमार को यह एहसास हो गया कि महाराष्ट्र के बाद भाजपा की पूरी ताकत बिहार में लगेगी. वैसे भी ताकत के लिहाज से आज जदयु बिहार में तीसरे नम्बर पर है.

बहरहाल , बिहार में तीन साल बाद ही चुनाव होंगे क्योंकि ज्यादातर विधायक अभी फिर से चुनाव लड़ने के मूड में नहीं है. बिहार की जातीय समीकरण के मद्देनजर जदयु और राजद की जोड़ी हिट मानी जाती है. भाजपा अकेले चुनाव लड़ कर बिहार के जातीय चक्रव्यूह को तोड़ नहीं पाएगी. उसे कोई न कोई स्थानीय खिलाड़ी चाहिए ही. देखना होगा कि भाजपा बिहार में अपनी राजनीति कैसे संवारती है और किस स्थानीय दल के सहारे आगे बढ़ती है.

Scroll to Top