ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

सपा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख की दबंगई, ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर चढ़ा दी कार

बाराबंकी: (मानवीय सोच)  यूपी के बाराबंकी जिले के रामनगर थाना क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध लोधेश्वर महादेवा मंदिर के पास सावन माह के अंतिम सोमवार के चलते भारी भीड़ थी. जिसके कारण चौका घाट के पास मड़ना बैरियर पर ट्राफिक हेड कांस्टेबल फिरोज आलम की ड्यूटी लगी हुई थी. फिरोज आलम ड्यूटी कर रहा था, उसी दौरान ब्लॉक प्रमुख लिखी कार से आ रहे एक दबंग शख्स ने ट्रैफिक कांस्टेबल के पैर पर अपनी कार चढ़ा दी. इतना ही नहीं कार चढ़ाने के बाद दबंग शख्स सहानुभूति दिखाने और उसकी मदद करने के बजाय उल्टा ट्रैफिक कांस्टेबल पर ही रौब दिखाने लगा. इसी दौरान किसी ने इस पूरे मामले का वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया.

वहीं घटना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने कांस्टेबल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. वहीं कार चढ़ाने वाले की पहचान मड़ना गांव निवासी हरिहर सिंह के रूप में हुई है. जानकारी के मुताबिक वह पूर्व पुलिसकर्मी भी है. इस मामले को लेकर बाराबंकी के अपर पुलिस अधीक्षक पूर्णेंदु सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से रामनगर थाना क्षेत्र का एक वायरल वीडियो संज्ञान में आया. जिसमें आरोप लगाया कि राजनीतिक पार्टी के एक शख्स ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर अपनी कार चढ़ा दी थी. पुलिस ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है. शख्स की कार पर ब्लॉक प्रमुख भी लिखा है, जबकि वह इस समय किसी भी पद पर नहीं है. पुलिस ने इस मामले में जुड़ी धाराओं में केस दर्ज कर लिया है. पूरे प्रकरण में सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.

 

Scroll to Top