ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

एक साल में 26 लाख बढ़ी पीएम मोदी की संपत्ति : गांधीनगर की जमीन कर चुके हैं दान

नई दिल्ली  (मानवीय सोच)   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संपत्ति एक साल में 26 लाख रुपये बढ़ी है। पीएमओ द्वारा दी गई ताजा जानकारी में ये बात सामने आई। इसके मुताबिक प्रधानमंत्री के पास कुल 2.23 करोड़ रुपये की संपत्ति है। इनमें से अधिकांश बैंकों में जमा राशि है। वैसे आपको बता दें कि पीएम मोदी के पास कोई भी अचल संपत्ति नहीं है। ऐसा इसलिए है क्योंकि उन्होंने गांधीनगर में अपने हिस्से की एक जमीन दान कर दी थी।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की वेबसाइट पर दी गई ताजा जानकारी के मुताबिक मोदी का बॉन्ड, शेयर या म्यूचुअल फंड में कोई निवेश नहीं है, लेकिन उनके पास सोने की चार अंगूठी हैं, जिनकी कीमत 1.73 लाख रुपये है। मोदी की चल संपत्ति एक साल पहले के मुकाबले 26.13 लाख रुपये बढ़ी, लेकिन उनके पास कोई अचल संपत्ति नहीं है, जिनकी कीमत वर्ष 2021 के 31 मार्च की स्थिति के अनुसार 1.1 करोड़ रुपये थी।

पीएमओ की वेबसाइट के मुताबिक 31 मार्च 2022 की स्थिति के अनुसार मोदी के पास कुल 2,23,82,504 की कुल संपत्ति है। मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे तब उन्होंने अक्टूबर, 2022 में एक आवासीय जमीन खरीदी थी और इसके वह तीन अन्य लोगों के साथ संयुक्त रूप से स्वामी थे तथा इनमें सभी की बराबर की हिस्सेदारी थी।

ताजा जानकारी के मुताबिक, ‘‘अचल संपत्ति सर्वे संख्या 401/ए पर तीन अन्य लोगों के साथ संयुक्त हिस्सेदारी थी और इनमें से प्रत्येक का 25 प्रतिशत का हिस्सा था। इस 25 प्रतिशत पर उनका मालिकाना हक नहीं है क्योंकि उसे दान कर दिया गया है।’’ प्रधानमंत्री के पास 31 मार्च 2022 की स्थिति के अनुसार कुल नकद राशि 35,250 रुपये है और पोस्ट ऑफिस में 9,05,105 रुपये के नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट्स और 1,89,305 रुपये की जीवन बीमा की पॉलिसी है।

प्रधानमंत्री मोदी के मंत्रिमंडल के जिन अन्य सहयोगियों ने अपनी संपत्ति की घोषणा की है, उनमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल हैं। सिंह के पास 31 मार्च 2022 की स्थिति के अनुसार 2.54 करोड़ रुपये की चल और 2.97 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। मोदी मंत्रिमंडल के सभी 29 सदस्यों में धर्मेंद्र प्रधान, ज्योतिरादित्य सिंधिया, आर के सिंह, हरदीप सिंह पुरी, पुरषोत्तम रुपाला और जी रेड्डी ने अपनी और अपने आश्रितों की संपत्ति घोषित की है। पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने भी पिछले वित्तीय वर्ष की अपनी संपत्ति की घोषणा की है। उन्होंने जुलाई में पद से इस्तीफा दे दिया था।

 

Scroll to Top