ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

योगी बोले- जाति, धर्म और क्षेत्र में बंटकर देश को कमजोर न होने दें

लखनऊ    (मानवीय सोच)  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश की एकता और अखंडता के लिए सभी देशवासियों से एकजुट होने की अपील की है। आजादी का अमृत महोत्सव की श्रृंखला में काकोरी ट्रेन एक्शन की वर्षगांठ पर काकोरी के शहीद मंदिर में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने प्रदेशवासियों से आजादी का अमृत महोत्सव पूरे जोश और उल्लास के साथ हर घर तिरंगा फहराकर मनाने के लिए कहा।

इस मौके पर उन्होंने काकोरी ट्रेन एक्शन की याद में डाक टिकट का अनावरण किया। संस्कृति विभाग के रेडियो जयघोष का शुभारंभ करने के साथ ही उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, क्रांतिकारियों और शहीदों के परिजनों को सम्मानित भी किया। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के साथ ही विधायक जयदेवी, आशुतोष टंडन और महेंद्र सिंह मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज ही के दिन क्रांतिकारियों ने काकोरी की प्रसिद्ध घटना को अंजाम दिया था। तमाम अत्याचारों के बावजूद देश के वीरों को विदेशी ताकतें रोक नहीं सकी थीं। उत्तर प्रदेश की इस पावन धरती पर 1857 की आजादी की पहली लड़ाई शुरू हुई। मंगल पांडेय ने मेरठ तो रानी लक्ष्मीबाई ने अपनी झांसी नहीं दूंगी, कहकर अंग्रेजों को ललकारा। काकोरी ट्रेन एक्शन, गोरखपुर में चौरी-चौरा कांड देश को आजाद कराने के लिए हुए। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नेतृत्व में सरदार वल्लभ भाई पटेल, सुभाष चंद्र बोस, चंद्रशेखर आजाद, रामप्रसाद बिस्मिल और भगत सिंह जैसे वीरों की वजह से देश आजाद हुआ। आज देश आजादी का महोत्सव मना रहा है।

अगले 25 साल लक्ष्य दिखाएगा भारत की तस्वीर
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि अगले 25 साल का लक्ष्य तय करें कि वे देश को किस रूप में देखना चाहते हैं। जब हम आजादी की सौंवीं वर्षगांठ मना रहे होंगे तब वो भारत हमारे सामने होगा।

4679 रुपए के लिए अंग्रेजों ने खर्च किए 10 लाख रुपए से ज्यादा
मुख्यमंत्री ने कहा कि काकोरी ट्रेन एक्शन की घटना अंग्रेजों के लिए कितनी बड़ी चुनौती थी इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि महज 4679 रुपए के लिए उन्होंने उस समय 10 लाख रुपए से ज्यादा की राशि खर्च की।

Scroll to Top