ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

जौनपुर में मुहर्रम के मातमी जुलूस के दौरान लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के लगे नारे?

जौनपुर  (मानवीय सोच)  उत्तर प्रदेश के जौनपुर में मुहर्रम के जुलूस के दौरान कथित तौर पर पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाए जाने की घटना सामने आई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो में चारों तरफ खड़ी भीड़ के बीच एक शख्स हाथों में डंडा लिए पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाता है वहीं दूसरी तरफ डंडा लिए शख्स हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाता है और फिर दोनों लड़ने लगते हैं। पुलिस ने इस वीडियो को संज्ञान में लेते हुए जांच शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस ने बयान जारी कर कहा है कि- एक वीडियो संज्ञान में आया जिसमें हिन्दुस्तान-पाकिस्तान सम्बन्धित नारेबाजी की गयी है।

पुलिस के बयान के मुताबिक- जांच से प्रथम दृष्टया ज्ञात हुआ कि दिनांक 09.08.2022 को मोहर्रम के दौरान थाना सुरेरी अन्तर्गत ग्राम भानपुर में मुस्लिम समुदाय द्वारा ताजिया तफन के उपरान्त लकड़ी खेला जा रहा था, जिसमें एक पक्ष हिंन्दुस्तान व एक पक्ष पाकिस्तान बना था। उसी खेल के दौरान ये नारेबाजी की गयी है। सम्पूर्ण प्रकरण की विस्तृत जांच की जा रही है कि इसके पीछे कोई दुर्भावना तो नही है। जांचोपरान्त जो तथ्य प्रकाश में आयेगा उसके अनुरुप विधिक कार्यवाही की जायेगी।

गौरतलब है कि हर साल मुसलमानों का मातमी पर्व मोहर्रम हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में मनाया जाता है। इस दिन हजरत इमाम को मानने वाले मुसलमान खुद को तकलीफ देकर इमाम हुसैन की याद में मातम करते हैं। इमाम हुसैन पैगंबर मोहम्मद के नाती थे जो कर्बला की जंग में शहीद हुए थे।

 

Scroll to Top