ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

ड्रग्स केस में जेल में बंद पंजाब के अकाली नेता बिक्रम मजीठिया को मिली HC से जमानत

पंजाब  (मानवीय सोच)   एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने जेल में बंद शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया  को ड्रग्स के एक मामले में जमानत दे दी है. अकाली नेता के खिलाफ 20 दिसंबर को मामला दर्ज हुआ था और पंजाब विधानसभा चुनाव के बाद 24 जनवरी को जेल भेज दिया गया था. हालांकि, मजीठिया विधानसभा चुनाव जीत नहीं पाए थे

मजीठिया काफी लंबे समय से कहते आ रहे हैं कि उनके खिलाफ दर्ज मामले सियासी साजिश का हिस्सा हैं. उनका कहना है कि इन मामलों की जांच पहले ही उच्च पदस्थ पुलिस अधिकारी कर चुके हैं.

पंजाब में आम आदमी पार्टी की भारी जीत के बाद मजीठिया अमृतसर पूर्व विधानसभा क्षेत्र से हार गए थे.

राजनीतिक रूप से प्रभावशाली परिवार से आने वाले, विवादास्पद अकाली नेता ने पहली बार 2007 के विधानसभा चुनाव में मजीठिया निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल की थी. इसके बाद साल 2012 और 2017 के विधानसभा चुनाव में भी वहीं से विधायक चुने गए.

वह 2007 और 2017 के बीच अकाली दल सरकार में मंत्री रहे हैं. मजीठिया ने पर्यावरण, राजस्व, एनआरआई मामलों के साथ-साथ विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभागों को भी संभाला.

मजीठिया पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल के भाई और अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के साले हैं.

Scroll to Top