ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी फिर हुईं COVID-19 पॉजिटिव

नई दिल्ली:  (मानवीय सोच)  कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा को एक बार फिर से कोरोना हो गया है. प्रियंका गांधी ने खुद इसकी जानकारी दी. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि आज कोविड का टेस्ट पॉजिटिव आया है (फिर से!). घर में आइसोलेट रहूंगी और सभी प्रोटोकॉल का पालन कर रही हूं.

दरअसल प्रियंका गांधी को जून में भी कोरोना हो गया था. उस दौरान प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी.  प्रियंका गांधी ने तब ट्वीट कर लिखा था कि ‘‘जांच में कोविड-19 से संक्रमित होने का पता चला है. संक्रमण के हल्के लक्षण हैं. सभी दिशानिर्देशों का पालन करते हुए मैंने खुद को अपने घर पर ही पृथकवास में कर लिया है.” ‘मैं उन सभी लोगों से जरूरी सावधानियां बरतने का आग्रह करती हूं जो मेरे संपर्क में आये हैं.”

उस दौरान प्रियंका गांधी से पहले सोनिया गांधी और कांग्रेस नेता के सी वेणुगोपाल को भी कोरोना वायरस हुआ था. कोरोना वायरस होने के कारण पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी जून में नेशनल हेराल्ड मामले से संबंधित धनशोधन के आरोपों की जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश नहीं हो पाई थी.

वहीं बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी. लेकिन एक दिन बाद सिन्हा ने कहा कि उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक सिन्हा ने ट्विटर पर बताया कि सोमवार को उनकी जो रिपोर्ट आई है, उसमें उनमें कोरोना वायरस का संक्रमण नहीं पाया गया है. एक दिन पहले उनमें संक्रमण की पुष्टि हुई थी.

Scroll to Top