ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

दिल्ली मेट्रो में लेडीज सीट के पास कंडोम का विज्ञापन

नई दिल्ली (मानवीय सोच) दिल्ली मेट्रो के कोच में विज्ञापन के लिए लगी तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। दरअसल, यह विज्ञापन कंडोम का है और वायरल होने की वजह यह है कि यह बिल्कुल महिलाओं के लिए रिजर्व सीट के ऊपर ही लगी है। इस तस्वीर में एक कपल काफी रोमांटिक अंदाज में दिखाया गया है।  ऐसे में सोशल मीडिया पर इसे लेकर बहस छिड़ गई है।  कुछ लोग इसे लेकर डीएमआरसी (दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन) की आलोचना कर रहे हैं तो कुछ इसे सही बता रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा, ‘मेरी मेट्रो (नीली लाइन) इस ऐड से भरी हुई है जो यात्रियों के लिए बहुत शर्मनाक हो रहा है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘इसमें शर्मनाक जैसा कुछ भी नहीं है। किसी भी चीज को देखने के हमेशा दो तरीके होते हैं।’

https://twitter.com/aloksinghking/status/1557663466944483329?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1557663466944483329%7Ctwgr%5Eb69b55fb9f74afc62445094672aa148e114e50d4%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.livehindustan.com%2Fncr%2Fstory-delhi-metro-condom-advertisement-women-seats-viral-on-social-media-reaction-6923698.html

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, ‘इसमें शर्म की क्या बात है…. इससे पहले जब सरकारी रेडियो और दूरदर्शन पर भी ऐसे विज्ञापन होते थे। आजकल घर के ड्राइंग रूम में लगे टीवी पर 15-20 सेकेंड के ऐसे भड़काऊ विज्ञापन चलते हैं, तो आपको क्या शर्मिंदगी महसूस हुई? एक यूजर लिखते हैं, ‘यह शर्मनाक क्यों है? यह सामाजिक जागरूकता है। आपको न्यूड फोटोग्राफी और पोर्नोग्राफी से कोई दिक्कत नहीं है तो कंडोम जनता के लिए कितना शर्मनाक है? मैं इसका समर्थन करता हूं।’

एक यूजर ने डीएमआरसी पर सवाल उठाते हुए लिखा, ‘सिर्फ रेवेन्यू से ही मतलब नहीं होना चाहिए। समाज के प्रति भी आपकी जिम्मेदारी है, जिसे पैसों से ऊपर देखना और निभाना चाहिए। एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘इनको बस पैसे कमाने से मतलब है? महिला मान-सम्मान से कोई मतलब नहीं है? क्या मेट्रो का कोई अधिकारी या कर्मचारी इस विज्ञापन को अपने घर के अंदर या बाहर लगाएगा?

 

Scroll to Top