ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

युवती को होटल में बुलाकर मुंह में भर दिया मिर्चा, चापड़ से किये वार

कानपुर (मानवीय सोच) एक युवती के साथ दिनदहाड़े हैवानियत करने का मामला सामने आया है। युवती को पैसे लेने के लिए बुलाने के बाद उसके मुंह में पहले मिर्चा भर दिया गया। इसके बाद उस पर ताबड़तोड़ चापड़ से वार शुरू कर दिया। युवती खुद को बचाने के लिए भागी और एक दुकान में छिपकर अपनी जान बचाई। पुलिस की मदद से युवती को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां तीन घंटे तक लगातार जूझकर डॉक्टरों ने करीब डेढ़ सौ टांके लगाए हैं। पुलिस पूरी मामले की जांच में जुटी है। अधिकारियों को अस्पताल भेजा गया है।

प्रापर्टी का काम करने वाली युवती निधि पांडेय ने बताया कि हमला करने वाले युवक अरविंद सिंह राठौर से उसकी सात साल पुरानी जान पहचान है। एक प्लाट दिलाने की युवक से बात हुई थी। युवती को एडवांस देने के बहाने उसने हॉलीडे होटल बुलाया था।

युवती वहां पहुंची तो युवक ने पानी पीने के दौरान उसके मुंह मिर्चा भर दिया। फिर उसे घसीटते हुए अंदर लॉबी में ले गया। इस दौरान ताबड़तोड़ उस पर चापड़ से हमला किया। युवती चिल्लाती रही और अपने पास रखे करीब डेढ़ से दो लाख रुपये ले लेने और छोड़ने की बात कहती रही। किसी तरह युवती एक कमरे में घुस गई और उसे अंदर से बंद कर चिल्लाने लगी। युवती की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो युवक फरार हो गया।

आसपास के लोगों ने पुलिस की मदद से युवती को उर्सला अस्पताल पहुंचाया। यहां उसकी हालत बेहद गंभीर होने पर पहले चापड़ से हुए हमले में कटे हिस्सों को टांके लगाकर सील किया गया। करीब तीन घंटे में डॉक्टरों ने 150 से ज्यादा टांके लगाए हैं। महिला का कान भी कट गया है। पूरे शरीर पर कई जगह जख्म हुए हैं।

Scroll to Top