ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

पुलिस ने डाली कोर्ट में सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी को भगोड़ा घोषित करने की याचिका

लखनऊ (मानवीय सोच) माफिया मुख्तार अंसारी के विधायक बेटे अब्बास अंसारी की तलाश में महानगर पुलिस ने मंगलवार देर रात हजरतगंज और वजीरगंज के तीन ठिकानों पर दबिश दी। पिछले तीन दिनों में पुलिस अब्बास की तलाश में लखनऊ, गाजीपुर, मऊ और दिल्ली के 21 ठिकानों पर दबिश दे चुकी है लेकिन अब्बास हाथ नहीं लगा। पुलिस ने बुधवार को कोर्ट में उसे भगोड़ा घोषित करने की अर्जी डाल दी है जिस पर बृहस्पतिवार को सुनवाई की तारीख तय होगी।

अब्बास के खिलाफ तीन साल पहले महानगर थाने में एक शस्त्र लाइसेंस पर कई असलहे खरीदने और फर्जीवाड़े का मुकदमा दर्ज है। इस मामले में एमपी-एमएलए विशेष कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद से ही मऊ सदर से सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी फरार है। अब्बास के वकीलों ने कोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था। अब्बास की तलाश में पुलिस मऊ, गाजीपुर व दिल्ली में डेरा जमाए है तो वहीं लखनऊ में महानगर इंस्पेक्टर केशव तिवारी अपनी टीम लेकर दबिश दे रहे हैं।

रविवार को दारुलशफा स्थित सरकारी विधायक आवास पर दबिश दी गई। सोमवार को आलमबाग के बरहा इलाके में मुख्तार अंसारी के करीबी यशवेंद्र उर्फ युसुफ और माफिया जुगून वालिया के चंदरनगर के घर पर दबिश दी गई। मंगलवार को चार ठिकानों पर दबिश दी गई। इसमें हजरतगंज व वजीरगंज इलाके में रहने वाले मुख्तार अंसारी के करीबी शामिल हैं। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, अब तक लखनऊ में नौ ठिकानों पर दबिश दी गई है लेेकिन वह हाथ नहीं लगा।

आज होगी याचिका पर सुनवाई
महानगर पुलिस ने बुधवार को कोर्ट में याचिका दायर की है। जिसमें मऊ सदर से सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी को भगोड़ा घोषित किया जाए। ताकि पुलिस उसकी संपत्तियों को कुर्क करने की कार्रवाई कर सके। इस याचिका पर बृहस्पतिवार को सुनवाई की तारीख तय की जानी है। भगोड़ा घोषित करने के लिए पुलिस ने यह भी तर्क दिया है कि अब्बास ने देश के सर्वोच्च पद राष्ट्रपति पद के चुनाव में भी मतदान नहीं किया है। वह अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए भाग रहा है।

2019 में महानगर थाने में दर्ज हुआ था केस
मऊ के विधायक अब्बास अंसारी के खिलाफ 2019 में महानगर के तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने केस दर्ज कराया था। आरोप था कि अब्बास ने असलहे का लाइसेंस लिया था जिसका दुरुपयोग करते हुए एक ही लाइसेंस पर कई हथियार खरीद डाले। यह भी आरोप है कि 2012 में हासिल इस लाइसेंस को बिना एनओसी के ही दिल्ली ट्रांसफर करा लिया था। इसके अलावा अब्बास के खिलाफ लखनऊ में दो, मऊ में चार व गाजीपुर में एक केस दर्ज है।

Scroll to Top