ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

एकनाथ शिंदे के कैबिनेट विस्तार के बाद महाराष्ट्र भाजपा में बड़ा फेरबदल

महाराष्ट्र  (मानवीय सोच) एकनाथ शिंदे के कैबिनेट विस्तार के बाद महाराष्ट्र भाजपा में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को एमएलसी चंद्रशेखर बावनकुले को महाराष्ट्र बीजेपी का प्रमुख नियुक्त किया है। वहीं, बांद्रा के विधायक आशीष शेलार को मुंबई बीजेपी यूनिट का प्रमुख बनाया है।

शेलार की नियुक्ति को काफी अहम माना जा रहा है क्योंकि इस साल के अंत में बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) चुनाव होने हैं और बीजेपी और उद्धव ठाकरे की नेतृत्व वाली शिवसेना के बीच खींचतान और तेज होने की उम्मीद है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से इन नेताओं के लिए नियुक्ति पत्र जारी किया गया है।

बीजेपी की नजर शिवसेना से बीएमसी छीनने पर

शेलार, जिन्हें शिंदे कैबिनेट से बाहर रखा है, ने 2013 से लगातार सात सालों तक मुंबई बीजेपी प्रमुख के रूप में कार्य किया है। बीएमसी चुनावों के लिए उनकी नियुक्ति काफी अहम मानी जा रही है। निकाय चुनाव में बीजेपी की नजर शिवसेना से बीएमसी को छीनने पर है।

1985 के बाद से बीएमसी पर शिवसेना का कब्जा

शिवसेना 1985 के बाद से बीएमसी में अपनी जड़े जमा रखी है और उसी का कब्जा रहा है। पार्टी के सूत्रों का कहना है कि आशीष शेलार को राज्य इकाई के प्रमुख के पद के लिए भी विचार किया गया था, लेकिन केंद्रीय नेतृत्व उन्हें शहर इकाई का प्रमुख बनाना चाहता था लेकिन, बीएमसी चुनाव को देखते हुए पार्टी ने यह फैसला लिया है।

शिवसेना को कुचलने के लिए बीएमसी की जीत अहम

बीजेपी के वरिष्ठ नेता ने कहा, जब पार्टी हर संभव तरीके से शिवसेन को कुचलने की मुड में होती है तो उसके लिए बीएमसी का चुनाव जीतना सबसे महत्वपूर्ण हो जाता है। मुंबई बीजेपी यूनिट का नेतृत्व करने के लिए शेलार से अधिक योग्य नेता कोई नहीं हो सकता है। वह पहले से ही दो कार्यकाल (2013-2019) के लिए मुंबई इकाई के प्रमुख रहे हैं और शहर में पार्टी के उदय में उनका योगदान निर्विवाद है।

2017 के बीएमसी चुनाव में केवल सीट पीछे रह गई

2017 में हुए बीएमसी चुनावों में बीजेपी शिवसेना से केवल दो सीटों पर पीछे थी। उस समय भी पार्टी शेलार के नेतृत्व में चुनाव लड़ी थी। बीजेपी के इस प्रदर्शन को शिवसेना के लिए एक तगड़ा झटका माना जाता है। उस समय में राज्य सरकार में सहयोगी होने के बाद भी बीजेपी और शिवसेना हिंदुत्व और विकास के मुद्दे पर एक दूसरे पर हमला करने से पीछे नहीं हटी थी और इसमें शेलार सबसे आगे थे।

Scroll to Top