ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

बिहार में मंत्री बनने बेसब्र हुए कांग्रेस MLA

पटना  (मानवीय सोच)  बिहार में सियासी तूफान अभी थमता नहीं दिख रहा है। अब कैबिनेट विस्तार को लेकर पार्टियों में आंतरिक घमासान शुरू होने की आशंका है। खबर है कि अब कांग्रेस के कई विधायकों का ध्यान राज्य में कैबिनेट में जगह पर है। इतना ही नहीं इस संबंध में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र भी लिखे जा रहे हैं। इधर, बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी दिल्ली पहुंचे हैं। वह शुक्रवार को सोनिया से मुलाकात करने जा रहे हैं।

खगड़िया सदर से कांग्रेस विधायक छत्रपति यादव ने कांग्रेस आलाकमान को पत्र लिखा है। उन्होंने मांग की है कि कैबिनेट में मंत्री पद के लिए उनके नाम पर विचार किया जाना चाहिए। खास बात है कि उन्होंने अपनी जाति का जिक्र किया है। फिलहाल, राज्य में कैबिनेट विस्तार को लेकर स्थिति साफ नहीं है।

पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया, ‘मैंने सोनिया गांधी और राहुल गांधी को पत्र लिखकर औपचारिक रूप से अनुरोध किया है कि मेरे नाम पर विचार किया जाए, क्योंकि कैबिनेट में मेरे शामिल होने  से ओबीसी और खासतौर से यादवों को काफी मजबूत संदेश जाएगा। मैं बिहार में पार्टी का एकमात्र यादव विधायक हूं।’

उन्होंने कहा, ‘मेरे पिता राजेंद्र प्रसाद यादव ने तीन मुख्यमंत्रियों बिंदेश्वरी दुबे, भागवत झा आजाद और जगन्नाथ मिश्रा की अगुवाई में काम किया है।’ राज्य के वाम दलों ने सरकार को बाहर से समर्थन देने का ऐलान किया है। वाम दलों के पास कुल 16 विधायक हैं। इसके अलावा महागठबंधन में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा भी शामिल है।

इधर, बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मदन मोहन झा ने कहा, ‘नाम और संख्या आलाकमान की तरफ से तय किए जाएंगे। हम सोनिया गांधी और राहुल गांधी की बात का इंतजार कर रहे हैं।’ फिलहाल, बिहार कैबिनेट में सीएम कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव हैं।

कांग्रेस में इन नामों को मिल सकता है मौका
खबरें आ रही हैं कि कांग्रेस को बिहार कैबिनेट में 4 पद दिए जाने की संभावना है। इस दौरान झा, विधायक दल के नेता अजीत शर्मा, विजय शंकर दुबे, शकील अहमद और राजेश राम के नाम आगे माना जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुक्रवार को कांग्रेस प्रमुख और राजद नेता के बीच कैबिनेट विस्तार को लेकर भी चर्चा हो सकती है।

 

Scroll to Top