ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस पर हमला, दबंगों ने सिपाहियों की फाड़ी वर्दी

मैनपुरी  (मानवीय सोच)  यूपी के मैनपुरी में घर में घुसकर मारपीट किए जाने की सूचना पर पहुंची पुलिस पर दबंगों ने हमला बोल दिया। इस हमले में पीआरवी वाहन के दो सिपाहियों की वर्दी फाड़ दी गई। पुलिस गाड़ी में तोड़फोड़ की गई। पुलिसकर्मियों ने भागकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद दन्नाहार पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी भाग निकले। आरोपियों के खिलाफ सिपाहियों की तहरीर पर सरकारी कार्य में बाधा और हमला करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। घायल सिपाहियों को मेडिकल कराया गया है। पीड़ित महिला की ओर से भी एक मुकदमा दर्ज हुआ है।

पीआरवी सिपाही शिवजीत ने पुलिस को तहरीर देकर शिकायत की कि वह अपने साथी प्रवेश कुमार के साथ ड्यूटी पर था तभी सवा सात बजे के करीब प्रेम सिंह पुत्र बदन सिंह ने फोन करके शिकायत की कि उसकी भाभी गंगा देवी पत्नी नेकराम के साथ रामलड़ैते और उसके परिवारीजन घर में घुसकर मारपीट और अभद्रता कर रहे हैं। सूचना पर पीआरवी वाहन से पुलिस वहां पहुंची तो नामजदों ने सिपाहियों को घेर लिया और गाली गलौज कर मारपीट की।

दोनों सिपाहियों की वर्दी फाड़ दी गई। सिपाहियों ने जान बचाकर गाड़ी से भागने की कोशिश की तो नामजदों ने पथराव कर दिया। जिससे गाड़ियों के शीशे टूट गए। गांव से भागकर मुश्किल से जान बचा पायी। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। आरोपी गांव से भाग चुके थे। घटना की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।

इन धाराओं में हुआ मुकदमा

  • 147, 330, 332, 353, 427, 504
  • इन आरोपियों पर हुई है एफ आईआर
  • रामलड़ैते, बबलू, नरेश, रामविलास, सतीश, अनूप पुत्रगण अनार सिंह निवासी जंगपुरा तथा 10-12 अज्ञात।

आरोपियों ने घर में घुसकर की मारपीट

पुलिस ने जंगपुरा निवासी गंगा देवी पत्नी नेकराम ने तहरीर देकर जानकारी दी कि गुरुवार की शाम 6:30 बजे गांव के बबलू, रामलड़ैते, रामविलास, नरेश पुत्रगण अनार सिंह उसके घर आए और मारपीट करने लगे। आरोपियों ने उसके कपड़े फाड़ दिए और निवृस्त्र कर दिया। शोरगुल होने पर गांव के लोग आए तो आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी बबलू, रामलड़ैते, रामविलास, नरेश पुत्रगण अनार सिंह के खिलाफ 323, 354ख, 452, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

 

Scroll to Top