ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

असम आना चाहते थे आमिर खान, सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा- स्वतंत्रता दिवस के बाद आना

गुवाहाटी  (मानवीय सोच)  बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की नई रिलीज फिल्म लाल सिंह चड्ढा सुर्खियों में है। उनकी फिल्म को हिन्दू विरोधी बताकर कई हिन्दू संगठनों ने फिल्म को बॉयकॉट करने की मांग की है। देश के कई हिस्सों में फिल्म के खिलाफ प्रदर्शन भी चल रहे हैं। इस बीच असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने आज कहा कि आमिर खान इस सप्ताह असम का दौरा करना चाहते थे लेकिन उनसे 15 अगस्त के बाद आने के लिए आग्रह किया गया है। सूत्रों के अनुसार, आमिर खान अपनी फिल्म के प्रचार के लिए 14 अगस्त को गुवाहाटी आना चाहते थे लेकिन, अब उनके 16 अगस्त को गुवाहाटी पहुंचने की संभावना है।

आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा के खिलाफ देश के कई हिस्सों में हिन्दू संगठन प्रदर्शन कर रहे हैं। जिसके चलते बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का पहले दिन प्रदर्शन भी खास छाप छोड़ने में नाकाम रहा। मीडिया रिपोर्ट्स हैं कि फिल्म का ओपनिंग कलेक्शन 11 करोड़ के करीब रहा है।

शुक्रवार को असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने गुवाहाटी में संवाददाताओं से कहा, “आमिर खान यहां आना चाहते थे और यहां तक ​​कि मुझसे बात भी की थी। लेकिन क्योंकि इस बार स्वतंत्रता दिवस और पूरी तिरंगा पहल और इसके महत्व पर ध्यान केंद्रित किया गया है, इसलिए हम नहीं चाहते थे कि कार्यक्रम प्रभावित हो। इसलिए मैंने उनसे गुवाहाटी आने का प्रोग्राम स्थगित करने का अनुरोध किया है। कहा है कि स्वतंत्रता दिवस के बाद आओ।”

जरूर करेंगे आमिर से मुलाकात
हिमंत बिस्वा ने कहा कि वे अक्सर फोन पर एक-दूसरे से बात करते हैं, इसलिए आमिर जब भी उन्हें आमंत्रित करेंगे, उनसे मुलाकात करेंगे। सूत्रों ने कहा कि आमिर खान जब भी आएंगे, मुख्यमंत्री सरमा भी के साथ फिल्म देखेंगे। आमिर खान ने हाल ही में मुख्यमंत्री से सार्वजनिक प्रशंसा अर्जित करते हुए राज्य में बाढ़ राहत के लिए दान दिया था।

बता दें कि इस साल 27 जून को, हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट करके बताया था, “प्रख्यात बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने सीएम राहत कोष में ₹ 25 लाख का उदार योगदान देकर हमारे राज्य के बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया। उनकी चिंता के लिए मेरा हार्दिक आभार”।

Scroll to Top