ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

कारम नदी पर बन रहे डैम के टूटने का खतरा

भोपाल :  (मानवीय सोच)  मध्यप्रदेश के धार ज़िले की धर्मपुरी तहसील में कारम नदी पर मध्यम सिंचाई परियोजना के तहत बनाए जा रहे बांध में लीकेज के बाद पानी का रिसाव बढ़ता जा रहा है. सरकारी सूत्रों के मुताबिक, बांध के दाहिने तरफ के मध्य डाउन स्ट्रीम की मिट्टी स्लिप हो जाने से बांध को ख़तरा हो गया है. और यह स्थिति शुक्रवार सबेरे बनी है. मिट्टी से बनी बांध की दीवार का एक बड़ा हिस्सा ढह गया. इस बांध की लम्बाई ५९० मीटर और ऊँचाई ५२ मीटर है और वर्तमान में १५ MCM पानी बांध में जमा है

मौके की नजाकत देखते हुए इलाके के तमाम वरिष्ठ अधिकारी बांध के आसपास कैम्प लगाए हुए हैं. ऐहतियातन धार ज़िले के १२ गाँव और खरगोन ज़िले के ६ गाँवों को ख़ाली कराके सुरक्षित स्थानों पर राहत शिविरों में शिफ़्ट कर दिया गया है. NDRF की टीम और SDERF धार और इंदौर की टीम मौके पर बचाव कार्य के लिए तैयार है.

इतना ही नहीं, एयरफोर्स  के २ हेलिकॉप्टर और आर्मी की एक कम्पनी को स्टैंज-बाई पर रखा गया है जो जरूरत पड़ने पर इलाके की सुरक्षा को सुनिश्चित कर सकते हैं. जल संसाधन विभाग द्वारा बांध को सुरक्षित रखे जाने के लिए कार्य किया जा रहा है. उधर, इंदौर और भोपाल से विशेषज्ञों की टीम डैम का मुआयना करने पहुंच गई है. पानी निकालने के लिए डैम के गेट को खोलने की तैयारी की जा रही है. साथ ही मरम्मत का काम भी जोर-शोर से चल रहा है.

धार जिले में कारम नदी पर 304.44 करोड़ की लागत से डैम बनाया जा रहा है. इश परियोजना पर पिछले चार वर्षों से काम चल रहा है.

Scroll to Top