ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

अयोध्या के 8 हजार मठ-मंदिरों में शान से फहरेगा तिरंगा, 20 हजार साधु-संत जगाएंगे राष्ट्रप्रेम की अलख

अयोध्या (यूपी):  (मानवीय सोच)  प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या में इस बार आजादी का अमृत महोत्सव पूरे उत्साह से मनाने की तैयारी है. स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर अयोध्या में गजब का उल्लास और उत्साह देखने को मिल रहा है. तैयारियां ऐसी हैं कि यहां हर घर तिरंगा के साथ ही हर मंदिर तिरंगा अभियान को लेकर भी जोर-शोर से तैयारियां हो रही हैं. इस बार स्वतंत्रता दिवस पर अयोध्या में लगभग 8 हजार मठ-मंदिरों में शान से तिरंगा फहराने की तैयारी है.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान के बाद प्रदेश सरकार ने आजादी के अमृत महोत्सव को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं. पूरे प्रदेश में जगह-जगह इसे लेकर तमाम कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं. वहीं श्रीराम की नगरी अयोध्या के मंदिरों पर भी इस बार राष्ट्रध्वज तिरंगा झंडा फहराए जाने की तैयारी की जा रही है.

राम जन्मभूमि, हनुमानगढ़ी, कनक भवन जैसी पौराणिक व ऐतिहासिक मन्दिरों सहित सभी प्रमुख मंदिरों पर इसका भव्य आयोजन 15 अगस्त को होगा. मंदिरों में रह रहे संत-महन्त अपने-अपने स्थानों पर शान से तिरंगा फहराने की तैयारी कर रहे हैं. इस दौरान मंदिरों में रह रहे करीब 15 से 20 हजार साधु संत मौजूद होंगे, जो आज़ादी का अमृत महोत्सव के आयोजन की एक नई मिसाल होगी.

सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी के पुजारी महन्त राजू दास ने बताया कि हम जहां पर भी सनातन धर्म का मठ मंदिर है, सभी पर तिरंगा झंडा फहराने की अपील संत, महंत, जगद्गुरू शंकराचार्य से आह्वान और निवेदन करेंगे. उन्होंने कहा कि भगवा के साथ-साथ तिरंगा भी हमारा राष्ट्रीय ध्वज है. जब इस राष्ट्रीय उत्सव को मनाने का सरकार ने आह्वान किया है, कि हर घर तिरंगा फहराया जाए, तो यह तिरंगा उत्सव सभी को मनाना चाहिए. हर एक मंदिर में और हनुमानगढ़ी पर भी शान से तिरंगा फहराया जाएगा.

Scroll to Top