ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

दिल्ली में मंकीपॉक्स का पांचवां मामला मिला

नई दिल्ली:   (मानवीय सोच)   दिल्ली में मंकीपॉक्स  का एक और नया मामला सामने आया है. अधिकारियों के अनुसार अब एक 22 वर्षीय अफ्रीकन महिला इस वायरस से पॉजिटिव पाई गई हैं. इस मामले को मिलाकर दिल्ली में अबतक मंकीपॉक्स (MonkeyPox) के कुल पांच मामले सामने आ चुके हैं. अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार रात को जिस मरीज में इस वायरस की पुष्टि हुई है वो महिला कुछ दिन पहले ही नाइजीरिया से लौटीं हैं. संक्रमित (MonkeyPox) महिला को कुछ दिन पहले ही एनएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, यहां एडमिट रहते हुए ही शुक्रवार रात आई रिपोर्ट में उसके मंकीपॉक्स (MonkeyPox) से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. बीते कुछ महीनों में दिल्ली में चार अन्य मंकीपॉक्स के मामले सामने आए थे. इनमे दो महिलाएं महिलाओं को एनएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

बता दें कि कुछ दिन पहले ही दिल्‍ली में मंकीपॉक्‍स वायरस के संक्रमण का चौथा मामला दर्ज किया गया था. 31 वर्ष की नाइजीरियाई महिला को इस बीमारी से संक्रमित पाया गया था. अधिकारियों ने यह जानकारी दी थी. इस ताजा मामले के साथ ही देश में मंकीपॉक्‍स संक्रमण के मामलों की संख्‍या 9 तक पहुंच गई थी. देश में मंकीपॉक्‍स वायरस से संक्रमित पाई गई यह पहली महिला है. सूत्रों ने बताया था कि इस महिला को बुखार और शरीर में चकत्‍ते हैं ओर इसे लोकनायक जयप्रकाश अस्‍पताल  ( LNJP) भर्ती कराया गया है. इसका सैंपल टेस्‍ट के लिए भेजा गया था जिसका परिणाम बुधवार को ‘पॉजिटिव’ आया था.

सूत्रों ने बताया था कि इस महिला की ट्रैवल हिस्‍ट्री के बारे में अभी जानकारी नहीं है. दिल्‍ली में मंकीपॉक्‍स के पहले मरीज को सोमवार को LNJP अस्‍पताल से डिस्‍चॉर्ज किया गया. मंकीपॉक्स से निपटने के लिए दिल्ली में छह अस्पतालों में 70 आइसोलेशन रूम बनाए गए हैं. अधिकारियों ने कहा था कि इनमें से 20 कक्ष मंकीपॉक्स के रोगियों और संदिग्ध रोगियों के इलाज के लिए नोडल केंद्र लोकनायक जय प्रकाश (LNNJP) अस्पताल में बनाए गए हैं, जबकि अन्य पांच अस्पतालों में 10-10 कक्ष स्थापित किए गए हैं.

इन पांच अस्पतालों में दिल्ली सरकार द्वारा संचालित जीटीबी अस्पताल तथा डॉक्टर बाबा साहेब आंबेडकर अस्पताल और तीन निजी अस्पताल- कैलाश दीपक अस्पताल, एमडी सिटी अस्पताल और बत्रा अस्पताल, तुगलकाबाद शामिल हैं.दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के कार्यालय ने कहा था कि दिल्ली वासियों का स्वास्थ्य ”केजरीवाल सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है.” बयान में सिसोदिया के हवाले से कहा गया है, ”दिल्ली सरकार मंकीपॉक्स के संक्रमण से संबंधित पूरी स्थिति पर नजर रखे हुए है और इससे निपटने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है. मौजूदा हालात को देखते हुए तीन सरकारी और तीन निजी अस्पतालों में आइसोलेशन रूम बनाए गए हैं.”

विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन (WHO) की मुख्‍य वैज्ञानिक सौम्‍या स्‍वामीनाथन  ने मंकीपॉक्‍स के प्रकोप (outbreak of Monkeypox) को आंखें खोलने वाला करार दिया है. उन्‍होंने बताया था कि 1979-80 से स्‍मालपॉक्‍स वैक्‍सीनेशन कार्यक्रम को रोक दिया गया है. मंकीपॉक्‍स का प्रकोप हमारे लिए “नींद से जगाने वाला”  रहा है क्‍योंकि हमें हर समय घातक प्रकोप से बचाव के लिए खुद को तैयार रखने की जरूरत है.

 

Scroll to Top