ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

भारी भीड़ के मद्देनजर अब ताजमहल के मुख्य गुंबद की लगेगी टिकट

आगरा :  (मानवीय सोच)  आजादी के अमृत महोत्सव पर सभी स्मारकों में प्रवेश नि:शुल्क होने पर यहां ताजमहल में पर्यटकों की भारी भीड़ को देखते हुए उसके मुख्य मुकबरे पर जाने के लिए शुल्क लगाने का फैसला किया गया है. इस आशय का निर्देश शुक्रवार को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (भारत सरकार) के निदेशक द्वितीय (स्मारक) डॉ.एन के पाठक ने जारी किया है. निर्देशानुसार यह आदेश 13 अगस्त से 15 अगस्त तक प्रभावी रहेगा. इसके तहत पर्यटक ताजमहल में नि:शुल्क प्रवेश ले सकेंगे लेकिन मुख्य गुम्बद पर नहीं, इसके लिए उन्हें टिकट खरीदनी होगी.

अधिकारियों के अनुसार ऐसे में आगरा में हर दिन औसतन 50 हजार पर्यटक ताज का दीदार करने के लिए पहुंच रहे हैं तथा गुरुवार को यह संख्या 70 हजार तक पहुंच गई थी. उनके अनुसार पर्यटकों के इतनी रिकॉर्ड संख्या में आने के कारण भीड़ को नियंत्रण करने में काफी परेशानी हो रही है. अधिकारियों का कहना है कि ऐसे में पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शनिवार से सोमवार तक ताजमहल के मुख्य मकबरे को बंद रखने का निर्णय लिया गया है. यहीं नहीं, यदि इस पर पर्यटक जाते हैं तो उन्हें इसके लिए टिकट खरीदनी होगी बाकी का समूचा ताजमहल दीदार के लिए नि:शुल्क रहेगा.

Scroll to Top