ब्रेकिंग न्यूज़
? सोशल मीडिया पर छाया ‘हरियाली क्रांति’ ट्रेंड, लाखों लोगों ने लगाये पौधेसीएम युवा कॉन्क्लेव-2025: आत्मनिर्भर युवाओं की नई उड़ानशिमला समझौते के बाद जनरल सैम मानेकशॉ : AMIT SHAH JIबाराबंकी में महिला सिपाही : बेरहमी से हत्या, चेहरा जलाया, शव झाड़ियों में मिलापाकिस्तान के पास शरण में आने के अलावा कोई चारा ही नहीं था : AMIT SHAH JIसारे सवालों का जवाब : रक्षामंत्री RAJNATH SINGH जी से सुनिए!जम्मू-कश्मीर: ऑपरेशन शिवशक्ति में सेना की बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेरहिमाचल में फिर कुदरत का कहर: मंडी में 50 से ज्यादा वाहन मलबे में दबेकेरल की नर्स निमिषा प्रिया की फांसी टली, यमन में सजा रद्द – घर लौटने की उम्मीद जगीऑपरेशन महादेव: पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड समेत 3 आतंकी ढेरAI के असर से TCS में 12,000 कर्मचारियों पर गिरी गाजभारत-मालदीव संबंधों को नई उड़ान: पीएम की यात्रा से द्विपक्षीय सहयोग को मिला बड़ा बल।RO/ARO परीक्षा पर मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब की सख्त नजरहरिद्वार: ‘रेलिंग में करंट’ की अफवाह से मची भगदड़, 6 की मौतदेशभक्ति की पाठशाला: स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’सरकार का डिजिटल सफाई अभियान : अश्लील कंटेंट पर 25 OTT प्लेटफॉर्म्स बंदतिहाड़ बनी गैंग का अड्डा: जेल के भीतर से ही दी जा रही रंगदारी और हत्या की सुपारी“भारत और इंडोनेशिया के बीच समुद्री संबंधों में नया अध्याय”भारत-UK आर्थिक संबंधों में नया युग: CETA समझौते पर हस्ताक्षरउत्तर प्रदेश अब माफिया मुक्त, पुलिस बनी कानून-व्यवस्था की रीढ़: मुख्यमंत्री योगी

तालिबान ने फिर दिखाई क्रूरता, महिला प्रदर्शनकारियों को राइफल बट से पीटा

नई दिल्ली  (मानवीय सोच)  अफगानिस्तान में अपने राज की पहली वर्षगांठ से दो दिन पहले तालिबानी लड़ाकों की क्रूरता सामने आई है। शनिवार को राजधानी काबुल में महिलाओं की रैली को तितर-बितर करने के लिए लड़ाकों ने महिला प्रदर्शनकारियों और कवर कर रहे पत्रकारों को राइफल बट से बुरी तरह पीटा। तालिबान लड़ाकों ने प्रदर्शन रोकने के लिए हवा में भी फायरिंग की। कुछ महिलाओं ने जान बचाने के लिए दुकानों की शरण ली लेकिन, उन्हें घसीटते हुए बीच सड़क पर पीटा गया।

दरअसल, शनिवार को करीब 40 अफगान महिलाओं ने शिक्षा मंत्रालय की इमारत के बाहर मार्च किया और “रोटी, काम और आजादी” का नारा लगाते हुए इकट्ठा हुईं। महिलाओं का प्रदर्शन तालिबान लड़ाकों को रास नहीं आया, इसके बाद उन्होंने महिला प्रदर्शनकारियों पर बर्बरता करनी शुरू कर दी।

समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक, कई महिलाओं ने आस-पास की दुकानों में शरण लेकर अपनी जान बचाने की कोशिश की लेकिन, तालिबानियों ने उन्हें दुकानों से बाहर घसीटा और सड़क पर बुरी तरह पीटा। तालिबानी लड़ाकों ने अपनी राइफल बटों से महिलाओं को पीटा। इतना ही नहीं कवर करने वाले कुछ पत्रकारों को भी कथित तौर पर पीटा गया।

प्रदर्शन के आयोजकों में से एक जोलिया पारसी ने एएफपी को बताया कि तालिबान लड़ाकों ने उनके बैनर फाड़ दिए और कई महिलाओं के मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए। प्रदर्शनकारियों ने नारा लगाया: “न्याय … हम अज्ञानता से तंग आ चुके हैं”, कई लोगों ने नकाब नहीं पहना था।

नहीं सुधरा तालिबान
1990 के दशक के दौरान अपने कठोर शासन के बाद तालिबान पिछले साल 15 अगस्त को नया वादा करने के बावजूद बर्बरता और बेतुके फरमान से बाज नहीं आया है। विशेष रूप से महिलाओं के अधिकारों पर कई प्रतिबंध लगाए गए हैं। हजारों युवा लड़कियों की पढ़ाई और नौकरी पर रोक लगा दी गई है।

Scroll to Top